स्नातक विधायक से मिलकर शिक्षकों के साथ हो रही समस्याओं से अवगत कराया

कानपुर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष अभय मिश्रा के नेतृत्व में लगभग एक सैकडा शिक्षकों के साथ कानपुर उन्नाव खण्ड के स्नातक विधायक अरुण पाठक से उनके कार्यालय में मिला।विशिष्ट बीटीसी शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को राज्य सरकार की अधिसूचना दिनांक 28.03.2005 के पूर्व विज्ञापित शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किए जाने के सम्बन्ध में अपर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार उत्तर प्रदेश लखनऊ को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक अरुण पाठक जी का विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों के हित में सदैव संघर्ष करते रहने के लिए पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार भी ज्ञापित किया। कानपुर उन्नाव खण्ड निर्वाचन क्षेत्र के स्नातक विधायक अरुण पाठक ने राज्य सरकार की अधिसूचना दिनांक 28 मार्च 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर चयनित शिक्षकों के पुरानी पेंशन का अधिकार दिलाने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में अभय मिश्रा, डॉ आशीष कुमार दीक्षित, अरुण दुबे, मनन कुमार, रीता देवी, प्रीती तिवारी, अजय कोरथा, प्रदीप शर्मा, सोनिया गुप्ता, पूजा बाजपेई, धीरेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र साहू, पवन त्रिपाठी, देवेश उपाध्याय, मलय गुप्ता, धर्मेन्द्र पाल, मुनीन्द्र चौहान, राहुल सुमन, धीरेन्द्र कुशवाहा, स्वतंत्र कुमार शर्मा, अमित दुबे, सतीश सिंह, अशोक मिश्रा सहित अन्य शिक्षक सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×