
उन्होंने यह भी कहा कि सहकार भारती हर कार्य में सहयोग करेगी। विभाग संयोजक नीरज त्रिपाठी ने कहा कि सहकारिता के महत्व और सहकार भारती की भूमिका को समझने के लिए यह एक महत्वपूर्ण मंच है। इस आयोजन से सहकारिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में इसके महत्व को समझने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि सहकारिता सप्ताह 14 नवंबर से 20 नवंबर तक मनाया जाता है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में अरविंद दुबे, नीरज त्रिपाठी, दीपेंद्र सिंह सिंगर, चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री, विवेक द्विवेदी, सुमन गुप्ता, गीता त्रिपाठी, और मीनू चौरसिया, विभाग मीडिया प्रमुख जगनायक प्रधान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
