रेकी कर जान से मारने वाली औरत और उसके साथी बदमाश को रात्रि मोहल्ले के लोगों ने पकड़ा

  • कई दिनों से आधी रात को अपने अपराधी मित्र के साथ बना रही थी घर का वीडियो
  • औरत रात घर का वीडियो बनाते हुए हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद

कानपुर। E – 3/9 दीनदयाल पुरम, तौदकपुर, नौबस्ता, गल्ला मंडी निवासी सुधीर प्रकाश साहू पुत्र ननका प्रसाद साहू ने दिनांक 21 फरवरी 2025 दोपहर करीब 3:00 बजे एक प्रार्थना पत्र चौकी कुरिया को दिया। प्रार्थना पत्र के द्वारा चौकी प्रभारी को अवगत कराया की 19 फरवरी 2025 और 20 फरवरी 2025 के बीच मध्य रात में लगभग 12 से 1:00 बजे लक्ष्मी साहू उर्फ़ श्यामा साहू पुत्री स्वर्गीय मोतीलाल साहू निवासिनी 34 – B बगाही भट्टा टीपी नगर कानपुर अपने कुछ अज्ञात बदमाशों को लेकर मेरी व मेरे मकान की रैकी कर रही है तथा मेरे मकान के अंदर चढ़ने उतरने और घर के बाहर वाले गेट के नीचे लगी जाली व खिड़की से घर के अंदर की वीडियो ग्राफी करवा कर मुझे लूटने और जान से मरवा देने की योजना बना रही है। इसके पहले भी कई बार लक्ष्मी साहू अपने बदमाश साथियों के साथ मिलकर मेरे घर की रेकी कर चुकी है। जिस वजह से मुझे  मजबूरन अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने पड़े हैं।

सुधीर ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से चौकी प्रभारी को बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में उक्त घटना की रिकॉर्डिंग भी हो गई है। जिस रिकॉर्डिंग को देखकर मैं अत्यंत भयभीत व दहशत में हूं। की कही लक्ष्मी साहू और उसके बदमाश साथी मिलकर मेरे ही घर में या रास्ते में कहीं आते-जाते मुझे जान से मरवा न दे। प्रार्थना पत्र लेते हुए चौकी कोरिया प्रभारी ने कहा कि आप परेशान मत होइए आज स्टाफ कम है कल 22 तारीख को देखते हैं। वही 21 तारीख को रात्रि 12:30 के करीब लक्ष्मी साहू अपने बदमाश साथी के साथ मिलकर घर की वीडियो बनाते हुए रेकी कर रही थी। 

वहीं क्षेत्र में दो दिन पहले चोरी हो जाने के कारण मोहल्ले के लोग डरे और सहमे हुए थे जिस कारण वह सभी जाग रहे थे। मोहल्ले के लोगों ने देखा कि रात 12:30 के करीब एक औरत मुंह को कपड़े से ढके हुए हैं उसके साथ में एक आदमी भी है दोनों मिलकर सुधीर के घर की वीडियो बना रहा था। लोगों ने शोर मचाया और पकड़ लिया मोहल्ले में भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने 112 नंबर डायल किया। फिर 112 नंबर गाड़ी से आए दरोगा ने सेन पश्चिम पारा को फोन लगाया। सेन पश्चिम पारा से आए दरोगा हरि ओम यादव ने महिला कांस्टेबल ना होने की बात कहते हुए लक्ष्मी और उसके साथियों को वहां से भगा दिया। साथ ही पीड़ित सुधीर को सुबह चौकी आने को कहा। हालांकि रात्रि में सूचना पर पहुंचे मीडिया कर्मी के कवरेज करने पर लक्ष्मी साहू और उसके साथियों द्वारा देख लेने और जान से मारने की धमकी दी गई। अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस अपराधियों पर कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिला पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×