खून जैसी लाल हो गई सड़क, रात को दिखा भयानक मंजर

तेलंगाना के हैदराबाद में जीडीमेटला स्थित औद्योगिक एस्टेट के निकट रहने वाले लोग उस हैरान रह गए जब सोमवार देर रात खून जैसा दिखने वाला लाल रंग का तरल पदार्थ सड़क पर फैल गया. गटर से निकलने वाले तरल पदार्थ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे व्यापक चिंता पैदा हो गई. अधिकारियों ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह पदार्थ ‘पेंट वॉश’ है, न कि ‘खतरनाक पदार्थ है.’

प्रदूषण नियंत्रण अधिकारियों ने तरल पदार्थ के नमूने एकत्र कर लिए हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें संदेह है कि ‘पेंट वॉश’ में कहीं पर पानी मिलने के कारण यह घटना हुई.

आपको बताते चलें कि देश के कई शहरों में ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं. महाराष्ट्र और यूपी के मामले चर्चित रहे थे. जेदीमेटला इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों में खून का पनाला बहता दिखा. वहां के लोगों को परेशान करने वाली बात ये भी थी कि ये पानी लाल रंग का निकल रहा था और उससे भयानक बदबू यानी दुर्गंध क्यों आ रही थी.

लोगों ने बताया कि उस पानी की वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कच महसूस हुई. इस पूरे वाकये को लोगों ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि  सड़क पर पानी चारो तरफ पैला हुआ है और लोग उसे गंदे पानी को पार करते हुए वहां से गुजर रहे हैं. वो एक दूसरे से बात कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×