आजकल फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। गलत खानपान, बैठे रहने की आदत और फिजिकल एक्टिविटी की कमी इसके मुख्य कारण हैं। लिवर हमारे शरीर का बहुत जरूरी अंग है, जो टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और पाचन में मदद करता है। लेकिन अगर रोजमर्रा की डाइट में कुछ गलत चीजें शामिल हों, तो लिवर धीरे-धीरे डैमेज होने लगता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन-सी 3 चीजें फैटी लिवर का खतरा बढ़ाती हैं।
ज्यादा तला-भुना और जंक फूड या प्रोसेस्ड फूड
समोसा, पकोड़े, फ्रेंच फ्राइज, बर्गर, पिज्जा जैसे फूड्स में ट्रांस फैट और खराब फैट होता है। ये फैट लिवर में जमा होने लगते हैं, जिससे फैटी लिवर की समस्या बढ़ती है। इसके साथ में प्रोसेस्ड फ़ूड आइटम्स भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसे तजा रखने के लिए कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है।
क्यों है नुकसानदायक?
- लिवर में फैट जमा करता है।
- पाचन को कमजोर करता है।
- वजन तेजी से बढ़ाता है।
क्या करना चाहिए?
तला-भुना कम करें और उबला, भुना या घर का बना खाना खाएं। इसे खाने से आप हल्का भी महसूस करेंगे।
मीठी चीजें और शुगर वाले ड्रिंक्स![]()
ज्यादा मिठाई, केक, बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस और एनर्जी ड्रिंक्स में रिफाइंड शुगर और फ्रक्टोज बहुत ज्यादा होता है। यह सीधे लिवर में जाकर फैट में बदल जाता है।
क्यों है नुकसानदायक?
- लिवर पर ज्यादा दबाव डालता है।
- फैटी लिवर और डायबिटीज का खतरा बढ़ाता है।
- इसे खाने से लिवर में सूजन भी बढ़ जाती है।
क्या करना चाहिए?
चीनी की मात्रा कम करें और फल, नारियल पानी या सादा पानी पिएं।
शराब
शराब लिवर की सबसे बड़ी दुश्मन मानी जाती है। ज्यादा या लंबे समय तक शराब पीने से अल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।
क्यों है नुकसानदायक?
- लिवर सेल्स को डैमेज करती है।
- इसके सेवन से सूजन और सिरोसिस का खतरा बढ़ाती है।
- लिवर की कार्यक्षमता कम कर देती है।
क्या करना चाहिए?
अगर लिवर से जुड़ी समस्या है तो शराब बिल्कुल छोड़ दें।
फैटी लिवर से बचने के लिए आसान टिप्स
- रोज कम से कम 30 मिनट वॉक या एक्सरसाइज करें।
- हरी सब्जियां और फल डाइट में शामिल करें।
- ज्यादा पानी पिएं।
- वजन कंट्रोल में रखें।
- समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराएं।
अगर समय रहते खानपान में सुधार न किया जाए, तो फैटी लिवर आगे चलकर गंभीर बीमारी बन सकता है। तला-भुना, ज्यादा मीठा और शराब से दूरी बनाकर आप अपने लिवर को हेल्दी रख सकते हैं। आज से ही छोटी-छोटी आदतें बदलें और लिवर को डैमेज होने से बचाएं।
इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। BPS NEWS आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
