- भाजपा की तिरंगा यात्रा में देशभक्ति की उमड़ी लहर
कानपुर। दक्षिण क्षेत्र की धरती आज देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठी, जब भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में बर्रा, किदवई नगर, बाबूपुरवा, जूही और सरसौल मंडलों में पूरे जोश, उत्साह और उल्लास के साथ ऐतिहासिक और भव्य ‘ तिरंगा यात्रा’ निकाली गई।
भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह आगे आगे तिरंगा यात्रा की अगुवाई कर रहे थे। सड़कों पर लहराते हजारों तिरंगे, गगनभेदी नारों की गूंज, ढोल-नगाड़ों की ताल और देशभक्ति गीतों ने ऐसा माहौल बना दिया जैसे पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंग गया हो। युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित हर वर्ग की भागीदारी ने इस यात्रा को एक जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया। दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हर दिल में देश के लिए धड़कते गर्व और समर्पण की जीवंत तस्वीर है। यात्रा के दौरान रास्ते में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय निवासियों द्वारा एक दर्जन से अधिक जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
प्रमुख रूप से जसविंदर सिंह, केपी चौहान, गणेश शुक्ला , महेश चंद्र मिश्रा, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, विनय मिश्रा, बिट्टू परिहार, दीपांकर मिश्रा, दीपू पासवान, लक्ष्मी निषाद, राजन चौहान, आदि।
