SIR की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाकर कांग्रेस का विरोध 

  • वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए, भारी तादाद में पुलिस तैनात रही
कानपुर। बिहार में एसआईआर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के बाद बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट में धांधली और वोट चोरी के मामले सामने आने के बाद विरोध में आज कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली चौराहे के पास एसआईआर की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। वोट चोर गद्दी छोड़,वोटों की हेरा फेरी बंद करो के जोरदार नारे लगे। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग द्वारा आपका वोट चोरी किया जा रहा है।
जिस तरह से चुनाव आयोग ने भाजपा के अनुषांगिक संगठन के रूप में काम करते हुए लोकतंत्र की हत्या की है, उससे साफ है कि भाजपा संविधानिक संस्थाओं का देश में वोट चोरी के लिए दुरुपयोग कर रही है और बेइमानी से चुनाव जीतना चाहती है।
पूर्व अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि आज भी कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सांसदों ने SIR और इस वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। वोट चोर गद्दी छोड़, वोट चोरी बंद करो, भाजपा शर्म करो, चुनाव आयोग शर्म करो के नारे लगे। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, वरिष्ठ नेत्री उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, वरिष्ठ नेत्री उपाध्यक्ष पूजा भारद्वाज, नरेश पाठक, हरीश बाजपई, तौसीफ खान, रितेश यादव, अजय प्रकाश तिवारी, अतीक अहमद शहजादे, मो इरफान, नदीम सिद्दीकी, पद्म मोहन मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, शीलू, राकेश साहू, संजय दीक्षित, आनंद शुक्ला, जावेद उस्मानी, राम स्वरूप तिवारी, रवि किशन भारती, धर्मेंद्र चौहान, हाजी जलील आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×