केरल में एक व्यक्ति का मनमौजी स्वभाव उसके लिए भारी पड़ गया. उसे जेल की हवा खानी पड़ रही है. कोल्लम जिले के म्यनागपल्ली निवासी अब्दुल बासित को तीसरी शादी की धमकी देने पर दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया है. उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जानिए क्या है पूरा मामला.
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसे पहली शादी का पता चला तो उसने बासित से उसके बारे में पूछा, इस पर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जाने लगा. शिकायतकर्ता का कहना है कि बासित ने एक और महिला से शादी कर लेने की भी धमकी दी जिसके बाद उनके बीच बात और बिगड़ने लगी. शिकायत में कहा गया है कि दोनों के बीच झगड़े के बाद शिकायतकर्ता अपने मायके आ गयी. बासित ने 19 जनवरी को कथित रूप से उसे फोन किया और उसे फोन पर ही तीन तलाक कहते हुए अपने रिश्ते को समाप्त करने की घोषणा कर डाली. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब देखने वाली बात होगी की अदालत के द्वारा ऐसे व्यक्ति को क्या सजा दी जाती है.
