अक्सर हम किसी अनजान व्यक्ति, क्लाइंट या किसी यूजर से बात तो करना चाहते हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से अपना फोन नंबर या पर्सनल डिटेल्स देने से कतराते हैं। इतना ही नहीं, कई बार हम सामने वाले को अपनी प्रोफाइल से फॉलो भी नहीं करना चाहते। X Number फीचर आपकी इसी परेशानी को मिनटों में हल कर देता है।
यह फीचर आपको एक यूनिक और प्राइवेट कोड जनरेट करने का विकल्प देता है। आपको जिससे भी बात करनी हो, बस यह प्राइवेट कोड उसके साथ शेयर कर दीजिए। कोड मिलते ही सामने वाला यूजर आपसे चैट या कॉल के जरिए जुड़ सकता है।
आपका असली फोन नंबर पूरी तरह छुपा रहेगा, जिससे प्राइवेसी बनी रहेगी। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि दोनों यूजर्स को बातचीत शुरू करने के लिए एक-दूसरे को फॉलो करने की आवश्यकता नहीं है। यह फीचर केवल टेक्स्ट मैसेज तक सीमित नहीं है। अगर आपकी प्राइवेसी सेटिंग्स इजाजत देती हैं, तो आप इस कोड के जरिए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं।
