दिव्यांग उद्यमियों के आत्मनिर्भरता अभियान को व्यापक समर्थन

कानपुर। उत्तर प्रदेश में दिव्यांग उद्यमियों के कौशल एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “मानवता का उत्सव: हुनर दिव्य मेला” का भव्य समापन मुख्य अतिथि जितेन्द्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी कानपुर नगर एवं  विशिष्ट अतिथि दीक्षा जैन, मुख्य विकास अधिकारी , कानपुर नगर की गरिमामयी उपस्थिति मे लाजपत भवन मैदान, मोतीझील, में किया गया। उन्होंने मेले का दौरा कर दिव्यांग उद्यमियों का मनोबल बढ़ाया एवं कानपुर प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने स्टॉल पर जाकर दिव्यांगजनों द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों की सराहना की और उनसे बातचीत कर उनके हुनर की प्रशंसा की। दिव्यांगजनों की उपलब्धियों की सराहना करने के साथ ही उन्होंने उत्साहपूर्वक विभिन्न हस्तनिर्मित वस्तुएं खरीदीं, जिससे दिव्यांग विक्रेताओं को आर्थिक सहयोग भी मिला। जिला अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने अपने बहुमूल्य समय में से कुछ क्षण निकालकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। स्टैंड-अप हास्य कलाकार अभय कुमार शर्मा , जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोहा। यह महत्वपूर्ण आयोजन दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य निधि योजना के वित्त पोषण से दिव्यांग डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा आयोजित किया गया। इस मेले में दिव्यांग उद्यमियों, कलाकारों, सरकारी अधिकारियों, गणमान्य अतिथियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
इस मेले में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से दिव्यांग बच्चों एवं उद्यमियों ने भाग लिया। सहारनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, पीलीभीत, कानपुर, लखनऊ, खंडवा (मध्य प्रदेश), देहरादून (उत्तराखंड) से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा एवं उत्पादों का प्रदर्शन किया। इस दौरान दिव्यांगजनों ने आत्मनिर्भरता, संघर्ष और आत्मसम्मान के महत्व को समझा और सामाजिक समावेशिता की भावना को अपनाने की प्रेरणा ली।
सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ इस मेले में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, कई दिव्यांगजनों ने इन योजनाओं का लाभ उठाने हेतु पंजीकरण भी कराया। जिला अधिकारी ने अपने संबोधन मे कहा कि सभी दिव्यांगजन बच्चे एवं प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इन सभी ने अपनी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट आयोजन क्षमता का परिचय देते हुए कार्यक्रम को न केवल सुचारू रूप से संपन्न किया, बल्कि इसे एक यादगार अनुभव भी बनाया। मनप्रीत कालरा ने पूरे कार्यक्रम के समन्वय में अहम भूमिका निभाई, जिससे सभी गतिविधियाँ व्यवस्थित रूप से संपन्न हुईं। एंकर बॉबी ने अपने आकर्षक संचालन और ऊर्जा से माहौल को जीवंत बना दिया, जिससे दर्शक पूरे समय कार्यक्रम से जुड़े रहे। दिव्यांग जनों के समर्थन और प्रेरणा से यह आयोजन एक नई ऊंचाई तक पहुंचा, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश और ऊर्जा का संचार हुआ।
 
कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम की सन्योजक मनप्रीत कालरा ने “मानवता का उत्सव: हुनर दिव्य मेला” की सफलता के लिए हम सभी प्रतिभागियों, गणमान्य अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी ने कार्यक्रम की योजना से लेकर उसके क्रियान्वयन तक हर चरण में अपना सहयोग प्रदान किया, जिससे सभी प्रतिभागियों को बेहतरीन मंच मिला। इस कार्यक्रम को मीडिया हाउस और पत्रकारों द्वारा व्यापक कवरेज प्राप्त हुई, जिससे समाज में दिव्यांग उद्यमियों के समर्थन एवं आत्मनिर्भरता का संदेश और अधिक मजबूत हुआ। इस मेले को कानपुर और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए आगंतुकों ने खूब सराहा और इसे भविष्य में भी जारी रखने की अपील की। समापन समारोह मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे श्री विजय कपूर, उद्यमी एवं अध्यक्ष, दादानगर औद्योगिक क्षेत्र, श्री गुरविंदर सिंह छाबड़ा (विक्की छाबड़ा), पूर्व उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त), ज्योति अग्रवाल, निदेशक, जी डी गोयनका विद्यालय, राजीव अग्रवाल, संरक्षक, दिव्यांग विकास समिति एवं अध्यक्ष, रोटरी क्लब, आइ. एम. रोहतगी, संरक्षक, दिव्यांग विकास समिति, के. डी. सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी , मदन राखड़ा, संरक्षक, दिव्यांग विकास समिति, प्रीति शिवानी, संरक्षक, दिव्यांग विकास समिति, वरिष्ठ राजनेता एवं डीपीएस आजादनगर के संस्थापक, आलोक मिश्रा, विनय उत्तम (जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी, कानपुर नगर) एवं मनप्रीत कौर (सचिव, दिव्यांग विकास समिति) मौजूद रहे।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×