प्रेमी संग मिलकर पत्‍नी ने पति को सांप से डसवाया, हुई मौत …. नीले ड्रम वाली से भी ज्यादा निकली खतरनाक 

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। पति को मारने के लिए रास्ता भी ऐसा चुना कि उस पर किसी को शक न हो। प्रेमी संग मिलकर उसने पति को सांप से डसवा दिया। इसके पीछे की वजह भी खौफनाक है। पति ने ये सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसकी पत्नी की नजर उसकी बीमा रकम पर है। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी  और दो सपेरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम भंडोरा निवासी 35 वर्षीय अतुल पंवार अपनी पत्नी दामिनी के साथ हस्तिनापुर के रामलीला मैदान स्थित कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल का संचालन करता था। दोनों ने वर्ष 2019 में प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार सुबह दामिनी ने पति को सांप के काटने की सूचना देकर सीएचसी हस्तिनापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर अतुल के बिस्तर में सांप भी मिला। संदिग्ध परिस्थितियां होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

दामिनी ने पुलिस की शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह रात करीब 2 बजे अपने 6 साल के बेटे को लेकर दूसरे कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब कमरे में पहुंची, तो पति बेड पर चादर ओढ़कर लेटे थे। कई बार आवाज देने पर कोई हलचल नहीं हुई, तो पत्नी ने चादर हटाई। वहां एक सांप देखकर वह चीख पड़ी।

जांच के दौरान पुलिस ने दामिनी के मोबाइल की कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल की। जिसमें स्कूल के ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की से उसके लगातार संपर्क सामने आए। पूछताछ में तुषार ने बताया कि उसका दामिनी से प्रेम संबंध था। दोनों ने अतुल की हत्या की साजिश रची थी।

योजना के तहत गुरुवार रात अतुल को दूध में नींद की गोलियों की अधिक मात्रा दी गई, जिससे वह गहरी नींद में चला गया। अतुल जब गहरी नींद में चला गया तो दामिनी ने उसके कंबल में जहरीले सांप को छोड़ दिया। सांप ने अतुल को डस लिया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अतुल के नाम करीब 20 लाख रुपये का बीमा था। आरोपियों ने बीमा की रकम मिलने के बाद सहयोग करने वाले सोनू और उदय को पांच लाख रुपये देने का वादा किया था। इसके अलावा करीब 20 दिन पहले भी तुषार ने अतुल को अर्टिगा कार से टक्कर मारकर मारने का प्रयास किया था, लेकिन हेलमेट पहने होने के कारण वह बच गया था।

हस्तिनापुर के कृष्णा किड्स प्ले स्कूल के संचालक अतुल पंवार एक सुबह घर के बाहर बिस्तर पर मृत मिले। चादर हटाते ही बिस्तर में सांप दिखाई दिया और पैर पर सर्पदंश जैसे निशान मिले। पहली नजर में हर किसी ने इसे सांप के काटने से हुई मौत माना। लेकिन पुलिस को कुछ बातें खटक रही थीं। जांच आगे बढ़ी, मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली गई, रिश्तों की परतें खुलीं और फिर सामने पत्नी और प्रेमी का षडयंत्र आ गया।

बता दें कि दामिनी का प्रेमी भी शादीशुदा है। उसने अपनी पत्नी को तलाक देनी की तैयारी कर ली थी। लेकिन इससे पहले ही दोनों का खेल पुलिस के सामने खुल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने के बाद अफरा-तफरी, हादसे में 8 लोगों की मौत; कई घायल | 'आइंदा ऐसा कहा तो तुम्हारे दरवाजे पर गीता पाठ करेंगे', मौलाना जरजिस के बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री; 'घरवापसी' की दी सलाह | हर जूते मारने पर एक करोड़ रुपये दूंगा... भगवान श्रीकृष्ण को नमाजी बताने वाले मौलाना जरजिस पर भड़के जगद्गुरु परमहंस आचार्य | असत्य, हिंसा मोदी सरकार के मूल सिद्धांत, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के राहुल गांधी
Advertisement ×