पुल से गुजरती ट्रेन से निर्वस्त्र कर महिला को फेंका गया

  • कानपुर के गंगा पर बने रेलवे पुल की घटना, किसी प्रकार किराने घाट तक पहुंची महिला
  • स्थानीय लोगां ने महिला को दिए कपडे, पुलिस को किया सूचित
  • महिला के बदन पर कई चोट के निशान, बदहवास महिला कुछ भी बता पाने में असमर्थ, पलिस ने इलाज के लिए कराया भर्ती
कानपुर नगर, इस हाडकपाऊ ठण्ड में दिल को पघला देने वाली एक घटना सामने आई है। मंगलवार की सुबह गंगा नदी पर बने रेलवे पुल से एक निवस्त्र महिला को नीचे नदी में फेंक दिया गया। इस भीषण ठंड में किसी प्रकार महिला नदी किनारे घाट पर पहुंची और अचेत हो गयी। स्थानीय लोगों ने जब निवस्त्र महिला को देखा तो उसे कपडे देकर तत्काल पुलिस को सूचित किया। महिला की हालत और उसके शरीर पर चोट के निशान देखते हुए पुलिस द्वारा महिला को इलाज के लिएअस्पताल में भर्ती करवाया गया।
गंगा किनारे एक महिला को निवस्त्र हालत तें देखकर स्थानीय लोग एकत्र हो गये और उन्होने पहले महिला को वस्त्र दिऐ। बदहवास महिला कुछ भी बताने में असमर्थ थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को महिला ने बताया कि सुबह लगभग 6 बजे चलती ट्रेन से उसे फेंक दिया गया।  किसी प्रकार वह किराने तक आ सकी और लोगों ने उसकी मदद की। महिला के शरीर में चोटे के निशान थे और उसकी हालत भी ठीक नही थी। बदहवास हालत पर उसके साथ क्या हुआ वह बता नही पा रही थी। फिलहाल पुलिस द्वारा इलाज के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी महिला सदमें से उबर नही पाई है, इस लिए पुख्ता जानकारी नही हो सकी है। महिला को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। उसकी स्थिति सामान्य होने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी साथ ही महिला का मेडिकल करवाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×