- आगे नंबर प्लेट है पर पीछे नंबर प्लेट ही नहीं
- नौबस्ता समाधि पुलिया के पास यमदूत ने किया एक्सीडेंट
- एक यमदूत नौबस्ता बाईपास हाईवे से भागा तो, किया गया 5500 का चालान
कानपुर। नौबस्ता हाईवे से हमीरपुर रोड जाने वाले सागर मार्ग पर आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं। कारण यमदूतों की अराजकता है। हम बताना चाहेंगे कि हम यमदूत किन को कह रहे हैं, तो आप जान ले ट्रक, डंपर और ट्राला जैसे वाहन है, जो बगैर नंबर प्लेट के अंधाधुंध सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहन कहीं पर भी एक्सीडेंट करके भाग जाते हैं और इन्हें कोई भी पकड़ नहीं पाता है इसका मुख्य कारण उनके वाहनों के पीछे नंबर प्लेट न होना है। ऐसा ही एक मामला 26 फरवरी शिवरात्रि के दिन का है बिना नंबर प्लेट के ट्रक नंबर UP95 T1588 ने समाधि पुलिया के पास एक्सीडेंट कर दिया और ड्राइवर फरार हो गया। इस ट्रक में आगे तो नंबर प्लेट लगी थी लेकिन पीछे नंबर प्लेट गायब थी। खैर इस इस ट्रक को तो लोगों की मदद से पकड़ लिया गया लेकिन ड्राइवर फिर भी फरार हो गया।
वही एक दूसरा ट्रक उसी दिन तौदकपुर रोड से होता हुआ नौबस्ता हाईवे से होता हुआ बर्रा की तरफ निकल गया। इस ट्रक में भी पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी सिर्फ आगे नंबर प्लेट लगी हुई थी। जिस ट्रक का एक जागरूक व्यक्ति ने समाधि पुलिया से नौबस्ता हाईवे तक पीछा किया और ट्रक का आगे पीछे का वीडियो बना लिया और उस वीडियो के साथ नौबस्ता हाईवे पर मौके पर मौजूद TSI हीरालाल को जानकारी दी। जिस पर मौजूद यातायात पुलिस द्वारा 5500 का चालान कर दिया गया।
इस मार्ग पर ऑटो की भी आरजकता कम नहीं है। गाड़ी पर लिखे हुए नंबर को छुपा कर चलते हैं गाड़ी के ऊपर कुछ ना कुछ लटका कर सजावट कर देते हैं। जिससे स्पष्ट नंबर दिखाई नहीं देता है और यह एक्सीडेंट कर बहुत ही आसानी से निकल जाते हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि बगैर नंबर प्लेट सड़कों पर दौड़ रहे यमदूत (बड़े कमर्शियल वाहनों) पर कब करवाई होती है।
