बिना नंबर प्लेट हमीरपुर नौबस्ता हाईवे पर दौड़ रहे यमदूत, सागर मार्ग पर हो रहे लगातार एक्सीडेंट – देखें वीडियो

  • आगे नंबर प्लेट है पर पीछे नंबर प्लेट ही नहीं
  • नौबस्ता समाधि पुलिया के पास यमदूत ने किया एक्सीडेंट
  • एक यमदूत नौबस्ता बाईपास हाईवे से भागा तो, किया गया 5500 का चालान
कानपुर। नौबस्ता हाईवे से हमीरपुर रोड जाने वाले सागर मार्ग पर आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं। कारण यमदूतों की अराजकता है। हम बताना चाहेंगे कि हम यमदूत किन को कह रहे हैं, तो आप जान ले ट्रक, डंपर और ट्राला जैसे वाहन है, जो बगैर नंबर प्लेट के अंधाधुंध सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहन कहीं पर भी एक्सीडेंट करके भाग जाते हैं और इन्हें कोई भी पकड़ नहीं पाता है इसका मुख्य कारण उनके वाहनों के पीछे नंबर प्लेट न होना है। ऐसा ही एक मामला 26 फरवरी शिवरात्रि के दिन का है बिना नंबर प्लेट के ट्रक नंबर UP95 T1588 ने समाधि पुलिया के पास एक्सीडेंट कर दिया और ड्राइवर फरार हो गया। इस ट्रक में आगे तो नंबर प्लेट लगी थी लेकिन पीछे नंबर प्लेट गायब थी। खैर इस इस ट्रक को तो लोगों की मदद से पकड़ लिया गया लेकिन ड्राइवर फिर भी फरार हो गया।
वही एक दूसरा ट्रक उसी दिन तौदकपुर रोड से होता हुआ नौबस्ता हाईवे से होता हुआ बर्रा की तरफ निकल गया। इस ट्रक में भी पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी सिर्फ आगे नंबर प्लेट लगी हुई थी। जिस ट्रक का एक जागरूक व्यक्ति ने समाधि पुलिया से नौबस्ता हाईवे तक पीछा किया और ट्रक का आगे पीछे का वीडियो बना लिया और उस वीडियो के साथ नौबस्ता हाईवे पर मौके पर मौजूद TSI हीरालाल को जानकारी दी। जिस पर मौजूद यातायात पुलिस द्वारा 5500 का चालान कर दिया गया।
इस मार्ग पर ऑटो की भी आरजकता कम नहीं है। गाड़ी पर लिखे हुए नंबर को छुपा कर चलते हैं गाड़ी के ऊपर कुछ ना कुछ लटका कर सजावट कर देते हैं। जिससे स्पष्ट नंबर दिखाई नहीं देता है और यह एक्सीडेंट कर बहुत ही आसानी से निकल जाते हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि बगैर नंबर प्लेट सड़कों पर दौड़ रहे यमदूत (बड़े कमर्शियल वाहनों) पर कब करवाई होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×