सायरन बजने के पश्चात ब्लैक आउट सफलता पूर्वक हुआ सम्पन्न

कानपुर। रात्रि 9:30 बजे से 10:00 बजे तक कानपुर नगर में सिविल डिफेंस के सायरन के बाद ब्लैक आउट अभ्यास सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी आवास समेत जनपद के समस्त सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रही।
नागरिकों ने इस अभ्यास में पूर्ण सहयोग देते हुए अपने घरों, दुकानों और बाजारों की लाइटें बंद रखीं, जिससे संपूर्ण क्षेत्र अंधकारमय रहा। साथ ही, नगर निगम द्वारा संचालित सभी स्ट्रीट लाइटें भी नियमानुसार बंद कर दी गईं।
ब्लैकआउट के हैं ये उद्देश्य
– आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा हेतु पूर्वाभ्यास करना।
– सिविल डिफेंस व्यवस्था की तैयारियों का परीक्षण करना।
– नागरिकों को संकट के समय सतर्क रहने और उचित सावधानी बरतने के प्रति जागरूक करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×