अतीक-अशरफ का प्यार बीवियों को कभी नहीं आया रास, दौलत की लड़ाई अब आई सामने?

माफिया अतीक अहमद जब तक जिंदा था, उसके परिवार को छूने की हिम्मत किसी में नहीं थी. अतीक अपने भाई और सभी बच्चों के साथ कई रिश्तेदारों को साथ लेकर चलता था. इन लोगों के लिए अतीक का इशारा ही काफी होता था. छोटा भाई अशरफ हमेशा अतीक के दिखाए रास्ते पर चलता था. अतीक की ही वजह से अशरफ ने राजनीति में एंट्री ली थी. लेकिन दोनों की बीवियों में कभी नहीं बनी. दोनों भाइयों की हत्या के बाद अब देवरानी-जेठानी का झगड़ा सामने आने लगा है.

शाइस्ता परवीन के बारे में अब लगभग हर कोई जान रहा है. माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता को अब लेडी डॉन कहा जा रहा है. ये लेडी डॉन 83 दिनों के बाद भी पुलिस की पकड़ में नहीं आई है. वहीं, अतीक के भाई अशरफ की पत्नी के बारे में कम ही लोग जानते होंगे. अशरफ की पत्नी का नाम जैनब फातिमा है.

शाइस्ता और जैनब के बीच झगड़ा अशरफ की शादी के कुछ साल बाद ही शुरू हो गया था. जैनब और अशरफ की शादी शाइस्ता ने धूम-धाम से करवाई थी. दोनों की शादी में किसी भी इंतजाम में कोई कोतहाई नहीं की गई थी. उस वक्त की शाइस्ता और जैनब की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं. लेकिन अब ये दोनों देवरानी और जेठानी एक दूसरे को फूटी आंख से भी पसंद नहीं करतीं.

कहा जा रहा है कि झगड़ा जैनब फातिमा की तरफ से शुरू हुआ. जैनब को शाइस्ता का घर पर पूरी तरह से दबदबा कभी पसंद नहीं था. बड़ी होने और जेठानी होने के नाते शाइस्ता के सामने कोई नहीं बोलता था. अतीक के जेल में बंद रहने के दौरान सारा कामकाज शाइस्ता ही संभालती थी. शाइस्ता की ठाठ-बाठ की वजह से जैनब उससे नफरत करने लगी.

अतीक-अशरफ के जिंदा रहते भी जैनब की जलन सामने आ चुकी थी. हनीफ के मुताबिक जैनब प्रॉपर्टी के बंटवारे पर अड़ी थी. दोनों भाइयों की हत्या के बाद जैनब ने अपना असली रंग दिखाया. जैनब अपने पति की मौत का जिम्मेदार अतीक के बेटे असद को ठहराया. उसका कहना था कि असद ने खुलेआम गोली नहीं चलाई होती तो उसका पति अशरफ आज जिंदा होता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×