अवैध धर्मपरिवर्तन में संलिप्तता को लेकर एक ईसाई पुजारी गिरफ्तार

गाजियाबाद। जिले के मोदीनगर थानाक्षेत्र में पुलिस ने दलित समुदाय के लोगों के अवैध धर्म परिवर्तन में कथित संलिप्तता के आरोप में एक ईसाई पुजारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान हापुड जिले के पीरनगर सुदाना गांव के निवासी महिंदर कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में आशीष नामक व्यक्ति की शिकायत पर गिरफ्तारी की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया गया था कि कुछ लोग पैसे के लिए गरीब लोगों पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। इस मामले में मंहिदर कुमार और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 23 जुलाई को मोदीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अपर पुलिस आयुक्त (एसीपी- मोदीनगर) ज्ञान प्रकाश ने बताया कि कुमार अपनी पत्नी के साथ बेथलेहम गॉस्पेल नाम से एक ट्रस्ट चला रहे थे और उन्हें विदेशों से धन मिल रहा था, जिसका इस्तेमाल दलित वर्ग के गरीब लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए लुभाने के लिए किया जाता था। उन्होंने बताया कि कुमार हर रविवार को अपने एजेंटों द्वारा बताये गये लोगों से मिलने के लिए मोदीनगर के गांवों में जाते थे। अधिकारी ने कहा, इस मामले में कुमार के खिलाफ भादस और धर्मांतरण विरोधी कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×