‘केडी- द डेविल’ में अदाकारा शिल्पा शेट्टी ‘सत्यवती’ की भूमिका में नज़र आएगी

केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही फिल्म ‘केडी- द डेविल’ में बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी ‘सत्यवती’ की भूमिका में नज़र आएगी। शिल्पा शेट्टी आज बैंगलोर में अपनी आगामी फिल्म ‘केडी- द डेविल’ की शूटिंग के लिए रवाना हो चुकी हैं। इसी वर्ष निर्माताओं ने गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर सत्यवती नाम के उनके चरित्र पोस्टर का अनावरण किया है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। ‘सत्यवती’ की भूमिका भूमिका में नजर आनेवाली शिल्पा शेट्टी अपने लुक पोस्टर की वजह से काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं।1970 के दशक में बैंगलोर में हुई वास्तविक घटनाओं पर आधारित इस एक्शन पीरियड एंटरटेनर में शिल्पा शेट्टी एक नए अवतार में नज़र आएंगी। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशक प्रेम द्वारा निर्देशित पैन-इंडिया फिल्म ‘केडी- द डेविल’ तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में एक साथ रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के अलावा साउथ के अभिनेता ध्रुवा सरजा, वी रामचंद्रन, रविचंद्र और बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×