चंद मिनटों में बन जाएगा मलाई से मक्खन और मक्खन से घी, सर्दियों में आजमाएं ये कमाल की टिप्स

सर्दियों के मौसम में स्किन और बालों को काफी नुकसान होता है. ठंड के मौसम में स्किन रूखी हो जाती है और डैमेज का खतरा बढ़ने लगता है. इसकी वजह से आपके त्वचा का निखार गायब हो जाता है. इसके साथ ही शरीर हर वक्त मुरझाया हुआ सा लगता है. सर्दियां बालों के लिए कुछ ज्यादा फायदेमंद साबित नहीं होती हैं. इस मौसम में बालों में रूसी बढ़ती है जिसकी वजह से बाल रूखे हो जाते हैं और टूटते लगते हैं. आपको बता दें कि मक्खन स्किन और बालों के इन दिक्कतों को दूर कर सकता है. बाजार में ज्यादातर मक्खन और घी मिलावट वाले होते हैं इसलिए यहां घर पर मक्खन और घी बनाने का तरीका बताया जा रहा है. इस टिप्स को आजमाने से चंद मिनटों में मक्खन और घी बनकर तैयार हो जाएगा.

घर पर मक्खन बनाने के लिए सबसे पहले दूध से मलाई निकाल कर उसे अलग बर्तन में रख लें. 4 से 5 दिन की मलाई इकट्ठा करके रोज फ्रिज में रखें. जब मलाई की मात्रा ज्यादा हो जाए तो इसे फिर से बाहर निकाल कर 4 से 5 घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद मलाई को ठीक से मिक्स कर लें और इसका एक स्मूथ पेस्ट तैयार करें. जब आप मलाई को मथना शुरू करेंगे तो उसके मक्खन का बॉल बनाकर अलग रख लें. मक्खन को अलग रखते हुए याद रखें कि उसे ठंडे पानी में डाल दें. अब मक्खन को ठंडे पानी से निकालकर एक अलग पतीले में रख लें और उसे गर्म करें. पतीला जब गर्म होने लगेगा तो मक्खन से अपने आप घी निकलने लगेगा. जब पूरी तरह से मक्खन से घी अलग हो जाए तब उसे छानकर अलग बर्तन में रख लें.

कौन से घी का करें इस्तेमाल?

घी को आप खाना बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. आप इसे स्किन पर लगा सकते हैं. इसे खाने में डालकर या रोटी पर लगाकर खा सकते हैं. आपको बता दें कि जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म ठीक नहीं होता है, उन्हें गाय के घी का सेवन करना चाहिए. अगर आपका मेटाबॉलिज्म ठीक है तो आपको भैंस के घी का इस्तेमाल करना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×