दम है तो बागेश्वर बाबा को छू कर दिखाओ…

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर बिहार में बढ़ते राजनीतिक तापमान के बीच केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शुक्रवार को स्वयंभू संत का बचाव किया और विरोधियों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है. बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 13 मई को एक आध्यात्मिक कार्यक्रम के लिए पटना के नौबतपुर आने वाले हैं, जिसका आरजेडी के सभी बड़े नेता एक सुर से पुरजोर विरोध कर रहे हैं.

राज्य के पर्यावरण एवं वन मंत्री तेज प्रताप यादव ने इस उद्देश्य के लिए डीएसएस नामक एक निजी बल का गठन किया है. उनके अलावा बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, वृसन पटेल समेत राजद के कई नेताओं ने भी उनके खिलाफ बयान दिया था.

चौबे ने कहा, मैं 13 से 17 मई तक पटना के नौबतपुर में बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहूंगा और उस कार्यक्रम को किसी ने रोकने की हिम्मत की तो उन्हें इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा. राज्य के शिक्षा मंत्री मूर्ख हैं और उन्हें शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने रामचरितमानस का अपमान किया है.

उन्होंने चेतावनी दी, बाबा बागेश्वर, जो सनातन धर्म के संरक्षक हैं, ने अपना जीवन देश की भलाई के लिए समर्पित कर दिया है. अगर आपने उन्हें छूने की हिम्मत की, तो आपको नुकसान होगा.

गौरतलब है कि बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पटना के नौबतपुर के तरेत पाली मठ में 13 से 17 मई के बीच होने वाले हनुमत कथा आयोजन को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है. इस आयोजन में प्रतिदिन तीन लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है. मठ प्रांगण पूरे 600 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें हनुमत कथा प्रवचन के लिए तीन लाख वर्ग फीट में पंडाल बन रहा है. भूमि पूजन हो गया है. श्रद्धालुओं की गाड़ियों की पार्किंग के लिए 15 लाख वर्ग फीट में पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×