द्विवर्षीय अधिवेशन में अखिल भारतीय अराजपत्रित अधिकारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन चेन्नई में संपन्न

कानपुर।अखिल भारतीय अराजपत्रित अधिकारी संघ (AIANGOs) का द्विवार्षिक अधिवेशन दिनांक  27 व 28 जून को अवाडी चेन्नई में संपन्न हुआ। अधिवेशन में कैडर से संबंधित विभिन्न मुद्दों की चर्चा सहित अगले दो वर्षों (2023-25) के लिए नई कार्यकारणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें आयुध निर्माणी, मेदक (तेलंगाना) को सेंट्रल हेडक्वार्टर के साथ वही कार्यरत एल. जयवर्धन रेड्डी को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अजय को महासचिव चुना गया। ओ.ई.एफ. कानपुर में कार्यरत (AIANGOS) कानपुर जोनल काउंसिल के सचिव बिजेंद्र कुमार सिंह को सेंट्रल हेडक्वार्टर में सचिव एवं ओ.ई.एफ. कानपुर में ही कार्यरत  (AIANGOS) कानपुर जोनल काउंसिल के कोषाध्यक्ष संदीप सिंह को नेशनल काउंसिल मेंबर नामित किया गया है। जिस पर हर्ष व्यक्त करते हुए ओईएफ कानपुर किला मजदूर यूनियन के पूर्व महामंत्री समीर बाजपेई ने निर्माणी के नामित दोनों पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×