नहाने के बाद कभी न लपेटें तौलिया, इन गलतियों की वजह से फैलती हैं बीमारियां

शरीर की सफाई के लिए रोजाना नहाना बेहद जरूरी है, इससे पूरी सफाई हो जाती है, इंसान फ्रेश फील करता है, साथ ही कई बीमारियों का खतरा भी टल जाता है. स्नान के वक्त हमारा सबसे अहम साथी तौलिया होता है, जिसे हम अपने बाथरूम में रखते हैं और नहाने के बाद इस्तेमाल करते हैं. ये बालों और शरीर को पोछने के काम आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तौलिए को लपेटना खतरनाक हो सकता है, यही वजह है कि इसे संभलकर यूज करने की सलाह दी जाती है.

तौलिए का इस्तेमाल अगर सही तरीके से नहीं किया गया तो ये सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है, कई रिसर्च में ये साबित किया गया है कि नहाने के बाद शरीर या बालों में तौलिया लपेटना थोड़ा रिस्की है, क्योंकि इसमें काफी खतरनाक बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं.

आमतौर पर तौलिए के इस्तेमाल में हमलोग लापरवाही बरतते हैं, क्योंकि इसे बाकी कपड़ों की तरह बार-बार नहीं धोते, जिससे इसमें कीटाणु जमा होने लगते हैं, जो कई तरह की बीमारियां फैलाते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो इससे डाइरिया और फूड पॉयजनिंग जैसी बीमारियां हो सकती हैं.

तौलिए से क्या है परेशानी?
जब भी आप नहाते हैं तो शरीर पोछने के बाद तौलिया गीला हो जाता है और इसमें नमी काफी देर तक बरकरार रहती है, जो बैक्टीरिया पैदा होने के लिए काफी फेवरेबल इनवॉर्मेंट है. अब जब अगली बार आप उसी तौलिए का इस्तेमाल करेंगे तो यही कीटाणु आपके शरीर में प्रवेश कर जाएंगे और बीमारियां फैलाएंगे.

बीमारियों से बचने के लिए क्या करें?
अगर तौलिए के जरिए फैलने वाली बीमारियों से बचना है तो आपको इसे हफ्ते में एक बार जरूर डिटर्जेंट से धोना चाहिए, इससे खतरनाक बैक्टीरियाज का खात्मा हो जाएगा. इसके अलावा हर बार नहाने के बाद जब भी तौलिए से पोछें तो फिर इसे तुरंत धूप में सुखाने के लिए तार पर फैला दें, ऐसा करने से तौलिए में नमी बरकरार नहीं रहेगी और कीटाणु पैदा नहीं होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×