नहीं टिकता डाई का रंग बालों में, आजमा लें मेहंदी से जुड़े घरेलू उपाय

खराब लाइफस्टाइल की वजह से आजकल कम उम्र में बालों के सफेद होने और झड़ने की समस्या आम होती जा रही है. इस समस्या से निपटने के लिए कई लोग हेयर कलर से बालों को डाई करते हैं लेकिन ऐसा रंग बालों पर लंबे वक्त तक टिक नहीं पाता. साथ ही उसके साइड इफेक्ट्स के भी खतरे रहते हैं. ऐसे में जरूरत होती है ऐसे घरेलू टिप्स की, जिनकी मदद से आप बालों को बिना किसी नुकसान के पहले की तरह प्राकृतिक काला बना सकें. आज हम ऐसे ही 3 घरेलू टिप्स के बारे में आपको बताते हैं.

बालों में शैंपू लगाने से वे मुलायम और रेशेदार बन जाते हैं. लेकिन अगर आप रोजाना शैंपू करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. असलियत में शैंपू में केमिकल मिले होते हैं. जो बालों की जड़ों को कमजोर करते हैं. साथ ही अगर आपने बालों में डाई कर रखी है तो शैंपू करने से उसका रंग धीरे-धीरे हल्का होकर निकलने लगता है. लिहाजा करें कि हफ्ते में अधिकतम 2 बार ही बालों में शैंपू लगाएं, इससे ज्यादा नहीं.

बड़ी बात आती है कि हमें बालों में मेहंदी कितनी देर तक लगाकर रखनी चाहिए. आमतौर पर लोग 20-25 मिनट तक बालों में मेहंदी लगाते हैं. लेकिन इतना समय काफी नहीं माना जाता है. हेयर एक्सपर्टों के मुताबिक बालों में कम से कम 2 घंटे तक मेहंदी लगाकर रखनी चाहिए. ऐसा करने से बालों पर रंग अच्छी तरह चढ़ जाता है. इसके बाद गुनगुने साफ पानी से बालों को धो लें. बाल धोने के बाद उनमें नारियल तेल लगाएं. फिर देखें, आपके बाल कैसे चमक उठेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'कन्नौज के बाद अब आजमगढ़ में बजेगा सपा का बाजा...', ओपी राजभर का अखिलेश पर बड़ा हमला, PDA को बताया ढकोसला .. UP में BJP को रोकने के लिए विपक्ष से हाथ मिलाने को तैयार AIMIM, ओवैसी का बयान | राहुल गांधी मानहानि केस में हुए दोषमुक्त, सुल्तानपुर कोर्ट ने सुनाया फैसला; अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला ...... युवा सरकारी नौकरी के बजाय Entrepreneurship और स्किल पर दें ध्यान: आनंदीबेन पटेल |      सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने मतदाता सूची को आधार से अनिवार्य रूप से जोड़ने की मांग उठाई ............. कांग्रेस ने '200 सीटों' वाले पोस्टरों से किया किनारा, कहा- सपा के साथ गठबंधन पूरी तरह मजबूत | युवा सरकारी नौकरी के बजाय Entrepreneurship और स्किल पर दें ध्यान: आनंदीबेन पटेल ................. टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में चार आरोपियों की कोर्ट में हुई पेशी, 28 अक्टूबर तक बढ़ाई पुलिस हिरासत
Advertisement ×