पहले सांड को भेजा जाता था बूचड़खाने, अब हम नंदी के रूप में कर रहे सेवा- CM योगी

यूपी में विधानसभा का सत्र जारी है. विधानसभा में संबोधन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा चीफ और विपक्षी नेता अखिलेश यादव  पर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि जो बचपन से ही चांदी के चम्मच से खाने के आदी हों वो किसी की पीड़ा क्या समझेंगे. अखिलेश को जमीनी हकीकत नहीं मालूम है. इन्होंने दलित, अति पिछड़े आदि के साथ क्या व्यवहार किया था ये लोगों को पता है. वहीं, आवारा पशु के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के सवाल का जवाब दिया. आइए जानते हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

आवारा पशु पर क्या बोले सीएम योग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस सांड की आप बात कर रहे हैं वो इसी का हिस्सा है. ये पशुधन का पार्ट बना हुआ है. आपके समय में ये बूचड़खाने मे जाते थे. अब हम नंदी के रूप में सेवा कर रहे हैं. होमवर्क करते समय शिवपाल यादव ने कुछ पुरानी अखबार की कटिंग बीच में रख दी हैं. शिवपाल यादव पुराने नेता हैं. आपके साथ हमारी सहानभूति है. ये आपके साथ न्याय नहीं करेंगे.

अखिलेश पर सीएम योगी का तंज

अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि मुझे राम कुमार वर्मा की पंक्तियां याद आती हैं- हे ग्राम देवता नमस्कार! हे ग्राम देवता नमस्कार! सोने-चांदी से नहीं परंतु तुमने गांव की मिट्टी से किया प्यार, हे ग्राम देवता नमस्कार! ये बात नेता प्रतिपक्ष नहीं समझेंगे. सीएम योगी ने आगे कहा कि तुम्हारी पांव के नीचे जमीन नहीं, फिर भी तुमको यकीन नहीं. दुष्यंत कुमार की ये बात नेता प्रतिपक्ष पर बिल्कुल सही बैठती है.

अखिलेश ने क्या कहा था?

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि आप एक ट्रिलियन इकोनॉमी के लिए अंग्रेजी अखबार में इंटरव्यू दे रहे हैं और आपसे सांड संभाले नहीं जा रहे हैं. सभी गरीब हैं जो मर रहे हैं. आप न लॉयन सफारी बचा पा रहे हैं, न एनिमल सफारी बचा पा रहे हैं तो कम से कम सांड सफारी को बना लीजिए. कितने लोग सांड से मर रहे हैं. इनकी जान तो आप बचा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर, राज्यसभा के लिए BJP के 8 और सपा के 2 सांसद निर्विरोध निर्वाचित ................... जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान | 'रामलला के दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे, दाढ़ी-टोपी दाढ़ी-टोपी रूठ जो जाती...', राजभर का अखिलेश के अयोध्या यात्रा पर तंज, कहा-खुलकर कहिए मैं नास्तिक हूं |      दिल्ली में 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' को मिली बड़ी सफलता, 6 दिन में 35 लाख से ज़्यादा महिलाओं ने किया DTC बसों में सफर .... Akhilesh Yadav का दावा, 2027 में बदलेगी सरकार, CM Yogi लड़ें Ayodhya से चुनाव | CJP प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल मीटिंग, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भी हुई चर्चा, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली है इजाजत
Advertisement ×