पिंपल्स से चाहिए रातों-रात छुटकारा तो एलोवेरा का ऐसे करें इस्तेमाल, आएगा फर्क साफ नजर

चेहरे पर कभी-कभी पिंपल्स आ जाएं तो इतनी समस्या नहीं होती है। लेकिन जब चेहरा हमेशा पिंपल्स से भरा रहता है तो यह आपकी खूबसूरती को बिगाड़ता है। साथ ही चेहरे के पिंपल्स मेंटल प्रेशर को भी बढ़ाते हैं। पिंपल्स को जबरन हटाने या फोड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर यह कई बार गंभीर दाग भी छोड़ जाते हैं। एलोवेरा की मदद से आप इन पिंपल्स से छुटकारा पा सकते हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल न सिर्फ पिंपल्स को हटाने बल्कि स्किन संबंधी कई समस्याओं से राहत देता है। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स को रोकने में मदद करते हैं। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से पिंपल्स के कारण होने वाली सूजन भी कम होती है।

एक कटोरी में जरूरत के अनुसार एलोवेरा जेल लें।

एलोवेरा में गुलाब जल की बूंदे डालें और दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।

इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं और अच्छे से सूखने दें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें।

अगर आप चाहें तो इस पैक को पूरी रात के लिए भी फेस पर अप्लाई कर सकते हैं। सुबह उठकर अपना चेहरा सादे पानी से धो लें। यह उपाय पिंपल्स के लिए और स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।

एलोवेरा जेल- 1 चम्मच

प्योर शहद- 2 चम्मच

दालचीनी पाउडर- एक चौथाई चम्मच

इन सारी चीजों के मिक्स कर लें। फिर इसको अपने चेहरे पर अप्लाई करें।

इसको लगाने से पहले फेस को अच्छे से साफ कर लें।

फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई करें।

इस पेस्ट को 5-10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें।

इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। इससे निखार आने के साथ ही पिंपल्स से भी राहत मिलती है।

एलोवेरा का जेल- 1 चम्मच

एप्पल साइड विनेगर- 1 चम्मच

पानी- 1 चम्मच

एक साफ कॉटन बॉल

एप्पल साइड विनेगर और पानी को अच्छे से मिला लें।

इसके बाद उसमें एलोवेरा जेल मिक्स कर दें।

अब कॉटन बॉल की सहायता से इस पेस्ट को पिंपल वाली जगह पर लगाएं।

इसके बाद इसे 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें।

समय पूरा होने के बाद चेहरा साफ पानी से धो लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×