प्राची देसाई का नया गाना ‘लफ़्ज़ भीगे हैं’ हुआ रिलीज़

निर्माता पारस नाथ द्वारा निर्मित और निर्देशक पराशर बरुआ के द्वारा निर्देशित प्राची देसाई का नया म्यूजिक वीडियो ‘लफ़्ज़ भीगे हैं’ रिलीज कर दिया गया है। सुप्रसिद्ध कवि अजय साहब द्वारा लिखित सोलफुल सॉन्ग ‘लफ़्ज़ भीगे हैं’ को प्रतिभा सिंह बघेल ने अपनी मनमोहक आवाज़ दी है । सुफिस्कोर की इस मंत्रमुग्ध कर देने वाली रिलीज में पांच आधुनिक लेकिन शास्त्रीय रूप से निहित ग़ज़ल गीतों का संग्रह है, जिसका प्रत्येक गाना पॉवर ऑफ इमोशन को एक ट्रिब्यूट है। इस रचना का मूल उस एकतरफा प्यार की कहानी से लिया गया है जो साहित्यिक दिग्गज अमृता प्रीतम और साहिर लुधियानवी के जीवन से जुड़ा हुआ है। एक कहानी जो समय और सीमाओं से परे है, यह प्रेम, अलगाव और सार्वभौमिक मानवीय भावनाओं की कहानी है।
इस म्यूजिक वीडियो में अभिनेता प्राची देसाई और सोम चट्टोपाध्याय नज़र आ रहे हैं। इस गाने को पांडिचेरी और मुंबई के बैकड्रॉप में शूट किया गया है। वीडियो समकालीन कहानी कहने के साथ क्लासिक रोमांस को भी दर्शाता है और भारतीय सिनेमा के सुनहरे युग की फिर से कल्पना करता है। संगीतकार राजेश सिंह की धुनें, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के ‘शाम के रागों’ से प्रेरित होकर, उदासी भरी सुंदरता से गूंजती हैं। जटिल लय और सामंजस्यपूर्ण तार प्रत्येक नोट के भीतर गहरी भावनाओं को रेखांकित किया गया है। यह नवीनतम रचना ग़ज़लों में चित्रित दर्द और स्वीकृति के नाजुक संतुलन को दर्शाते हुए, पारंपरिक और पश्चिमी प्रभावों को कलात्मक रूप से जोड़ती हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे...पीएम मोदी ने देश को दी विजयादशमी की बधाई ..... शिवा शर्मा मौत मामले की आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, फरार मॉडल पर था 50 हजार का इनाम  | 'भारत में रिजीम चेंज न कभी हुआ है और न होगा', RSS चीफ मोहन भागवत बोले- हिंदू के खिलाफ काम कर रहीं आसुरी ताकतें .. Jaipur में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद इन्फ्लुएंसर Javed Khan ने गरबा कार्यक्रम छोड़ा |      PM मोदी IP एक्सटेंशन में कर सकते हैं शिरकत, तो अमित शाह पंजाब के रामलीला मैदान में करेंगे रावण दहन ............ वैशाली नाव हादसे के पीड़ितों को मिले 25 लाख मुआवजा, Prashant Kishor ने उठाई मांग | बीपीएस न्यूज़ के प्रधान संपादक बी.पी. साहू ने सभी देशवासियों को विजयादशमी की दी बधाई . जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान राम भक्तों पर अत्याचार की पराकाष्ठा की, वे भी आज राम-राम चिल्ला रहे हैं, गरजे CM योगी
Advertisement ×