भाजपा ने महापौर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, जानें किसे कहां से मिला मौका

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 10 नगर निगमों के महापौर (मेयर) प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने मेयर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है.

भाजपा ने गोरखपुर से डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया है. प्रयागराज से उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, वाराणसी से अशोक तिवारी, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, फिरोजाबाद से कामिनी राठौर, आगरा से हेमलता दिवाकर, लखनऊ से सुषमा खरकवाल, सहारनपुर से डॉ अजय कुमार, मथुरा वृंदावन से विनोद अग्रवाल, झांसी से बिहारी लाल आर्य को पार्टी ने महापौर का प्रत्याशी बनाया है.

बताते चलें कि राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने नौ अप्रैल को चुनाव अधिसूचना जारी करते हुए यहां पत्रकारों को बताया कि चुनाव दो चरणों में चार मई तथा 11 मई को होगा जबकि 13 मई को मतों की गिनती की होगी.

उन्होंने बताया कि इनमें 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिये चुनाव होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×