भारत सरकार के 90 सचिवों में से कितने OBC? संसद में राहुल गांधी ने उठाया सवाल

संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कुछ सवाल भी उठाए हैं. उन्होंने कहा कि मैं बिल का समर्थन करता हूं, लेकिन ये बिल पूरा नहीं, अधूरा है. इसमें ओबीसी आरक्षण होना चाहिए था. राहुल गांधी ने कहा कि मैंने सवाल पूछा कि जो 90 सचिव हैं, जो कि हिंदुस्तान की सरकार चलाते हैं, इनमें से OBC कितने हैं, लेकिन मैं जवाब से हैरान रह गया. क्योंकि 90 में सिर्फ 3 ओबीसी सचिव हैं. राहुल ने कहा कि इस बिल में ओबीसी के आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए.

‘नई बिल्डिंग अच्छी है, लेकिन…’

दरअसल, संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नई बिल्डिंग अच्छी है, लेकिन इसके कार्यक्रम में देश की महिला राष्ट्रपति को भी होना चाहिए था. इसके साथ ही उन्होंने सेंगोल को लेकर भी सवाल उठाए. राहुल गांधी ने कहा कि कल में चर्चा सुन रहा था. सेंगोल की चर्चा ही रही थी. उन्होंने कहा कि जब अंग्रेजों ने उनसे पूछा तो हमारे क्रांतिकारी नेताओं ने कहा कि हम जनता को सत्ता देंगे. वोट सत्ता ट्रांसफर का प्रतीक बन गया. पंचायती राज उस ओर एक कदम था.

‘ओबीसी के आरक्षण का प्रावधान’
महिला आरक्षण बिल पर राहुल ने कहा कि इस बिल में ओबीसी के आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए, वो मिसिंग है. वहीं इससे पहले बिल पर बोलते हुए लोक सभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है और कहा है कि संविधान से सोशलिस्ट, सेक्युलर शब्द नहीं हैं. दोनों शब्द साल 1976 में इंदिरा सरकार में शामिल किए गए थे. अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इन दोनों शब्दों का ना होना चिंता की बात है.

अधीर रंजन ने लगाए आरोप
अधीर रंजन चौधरी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर कुछ कहने की कोशिश करेंगे तो सरकार कहेगी कि जो शुरू में था वही दे रहे हैं. कांग्रेस नेता ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार के इरादों में खोट है, बड़ी चालाकी से ये दोनों शब्द हटाए गए हैं. इसक अलावा लोकसभा में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा कि इस बिल की बात कभी इंदिरा जी ने की थी. मेरे पति राजीव गांधी इस बिल को लाए, हम इस बिल के साथ हैं, पर सरकार ये बताए कि इसे कबतक लागू करेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'लखनऊ हमारी तपोभूमि-कर्मभूमि...' यूपी चुनाव 2026 से पहले दो दिवसीय दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- BLO चुनाव व्यवस्था की अहम कड़ी | 'जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी': CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला .... ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा | CJP का बड़ा ऐलान: सरकार पर 'धोखाधड़ी' का आरोप, 5 सितंबर को Delhi में मार्च ..... Chirag Paswan ने Reservation को बताया संवैधानिक अधिकार, बोले: दुनिया की कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती | गिरगिट भी शर्मा जाए...रायबरेली से CM योगी का अजय राय पर हमला, बोले- बजरंग बली के सामने दंडवत, फिर मछली की दावत उड़ाते हैं
Advertisement ×