भावनानी के व्यंग्यात्मक भाव – रेड से पहले फोन कर देता हूं

लेखक – कर विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार कानूनी लेखक चिंतक कवि एडवोकेट किशन सनमुख़दास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र
रेड स्कॉट दस्ते में शामिल हूं
मलाई के लिए रेड मारते रहता हूं
जो नहीं देते उनको परेशान करता हूं
रेड से पहले फोन कर देता हूं
हफ़्ताखोरी वालों को यह सुविधा देता हूं
ऊपर तक सेटिंग करवाकर रखता हूं
आराम से अवैध धंधे करने देता हूं
रेड से पहले फोन कर देता हूं
क्या करूं मलाई के लिए मज़बूर हूं
मदिरा तंबाकू गुटके पर अंदाधुंद खर्चा करता हूं
मदिरा आदत के लिए भ्रष्टाचार करता हूं
रेड से पहले फोन कर देता हूं
अकेला नहीं मिलीभगत से काम करता हूं
खिलाते हुए खाओ यह फंडा बनाता हूं
जनता को पद का ठस्का दिखाता हूं
रेड से पहले फोन कर देता हूं
चोरचोर मौसेरे भाई अच्छे से जानता हूं
सस्पेंड होनेपर इंतजाम करके रखा हूं
इंक्वायरी पर क्लीन चिट का बंदोबस्त किया हूं
रेड से पहले फोन कर देता हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके पर जयपुर में हमला, समर्थकों के कंधे पर बैठे थे, तभी दनादन मारे थप्पड़ | ममता बनर्जी के घर से निकल रहे थे कुणाल घोष, अचानक सामने आए युवक ने अंडा फेंककर किया हमला | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच तेज, अयोध्या पहुंची 3 सदस्यीय टीम, सुप्रीम कोर्ट में भी दायर हुई याचिका | फैजल खान मेरी हत्या करवा सकता है, उसने गोली चलवाई और आरोप मुझ पर, उसे किस नेता का संरक्षण, जेल से बाहर निकलते ही रौशन आनंद का फूटा गुस्सा
Advertisement ×