राजश्री प्रोडक्शन की नई फिल्म ‘दोनों’ में नज़र आएगी नवोदित अदाकारा पलोमा

सूरज आर. बड़जात्या के बेटे अवनीश एस बड़जात्या की पहली डेरोक्टोरियल फिल्म ‘दोनों’ का टीज़र राजश्री प्रोडक्शन द्वारा जारी कर दिया गया है। इस टीजर में नवोदित अभिनेत्री पलोमा ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, उनके चेहरे पर पुराने समय की चमक के साथ आज के समय का नूर भी देखने को मिला। इस फिल्म में पलोमा मेघना के किरदार में नज़र आएंगी जो दूल्हे की दोस्त हैं। इस टीजर के साथ लोगों ने यह मानना शुरू कर दिया है कि वो राजश्री की अगली हीरोइन हैं। राजश्री प्रोडक्शन की नायिकाएँ हमेशा से अपनी सुंदरता और सहजता की खूबसूरत भावना के लिए जानी जाती हैं और अब उनकी इस प्रतिष्ठित लिस्ट में अभिनेत्री पूनम ढिल्लों और निर्माता अशोक ठकेरिया की बेटी पलोमा का नाम शामिल हो गया है। पलोमा की खूबसूरत आंखे और मुस्कुराहट इस समय लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी है। राजवीर देओल और पलोमा के बीच की केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। राजश्री प्रोडक्शन हाउस ने कलाकारों को लॉन्च करने के अपनी 75 साल की परंपरा को बरकरार रखा है। यह प्रोडक्शन सभी स्ट्रीम्स के नई प्रतिभाओं को लॉन्च करता आया है। राजश्री प्रोडक्शंस (पी) लिमिटेड अपनी 59वी फिल्म दोनों जियो स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत कर रहे हैं।कमल कुमार बड़जात्या, स्व राजकुमार बड़जात्या, अजीत कुमार बड़जात्या  ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म ‘दोनों’ के लिए क्रिएटिव प्रोडक्शन का नेतृत्व सूरज आर. बड़जात्या कर रहे हैं। बहुत जल्द ही यह फिल्म सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×