
हर महिला के लिए मां बनना उसकी जिंदगी के सबसे अच्छे पलों में से एक होते हैं। हालांकि इस दौरान महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव भी देखने को मिलते हैं। वहीं बच्चे के जन्म के बाद महिला के जीवन में काफी बदलाव आते हैं। इनमें से सबसे अहम होता है कि बढ़े हुए वजन को कैसे कंट्रोल किया जाए। क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान पेट बड़ा हो जाता है। वहीं बच्चे के जन्म के बाद पेट अपनी शेप में वापस आ जाता है। लेकिन पेट पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। जो देखने में काफी अजीब लगते हैं और इससे पेट भी खराब लगने लगता है।
एलोवेरा जेल
स्किन के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद होता है। बता दें कि एलोवेरा जेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप अपने स्ट्रेच मार्क्स पर एलोवेरा जेल लगाते हैं तो जल्द ही आपको इन मार्क्स से निजात मिल सकती है।
नारियल और बादाम का तेल
नारियल और बादाम तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर पेट के स्ट्रेच मार्क्स पर नियमित रूप से लगाने से आपको जल्द ही फायदा दिखेगा।
खीरा और नींबू का रस
खीरा और नींबू के रस के मिश्रण को मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाना चाहिए। इसको नियमित रुप से स्ट्रेच मार्क्स पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए। इसके बाद धो लें।