
कानपुर। कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय किदवई नगर में मुख्य मन्त्री (9) की कार्ययोजना एवं निदेशक महोदय के निर्देशानुसार बीमाकितों के लिए स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सोमनाथ तिवारी (सांसद प्रतिनिधि) एवं चिकित्सा अधीक्षक जय रश्मि गुप्ता ने मिलकर स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे वैभव शुक्ला उपस्थित रहे। कैम्प में बीमा कितों का स्वास्थ्य ECU परीक्षण, खून की जांच एवं दवाओं का वितरण किया गया, कैम्प में डा0 वी. के. गोयल, डा जय प्रकाश, जय कृष्ण, रंजन द्विवेदी, डा0 नीरज एवं डा० अर्चना मैजूद रहीं। मंच का संचालन माधवेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया।
