भोजपुरी फिल्म ‘मैं तेरे इश्क़ में’ का ट्रेलर जारी

मति प्रोडक्शन्स की नवीनतम प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म ‘मैं तेरे इश्क़ में’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। भोजपुरी स्टार प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित के इश्क़ की तपिश से लबरेज इस भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर इंटरर10 रंगीला (ENTERR10 RANGEELA) के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। अजय कुमार के निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म ‘मैं तेरे इश्क़ में’ रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और ट्रेजडी मिश्रित जबरदस्त रोमांचक फिल्म है। इस फिल्म की कथा पटकथा और संवाद अजय कुमार और मनोज गुप्ता ने मिलकर लिखे हैं । विनय बिहारी, सन्तोष उत्पाती, अजित मण्डल और सुदीप साजन के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है सुदीप साजन ने । फिल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं रवि चंदन व एक्शन कराया है प्रदीप खड़का ने।
फिल्म के कोरियोग्राफर हैं प्रसुन्न यादव व अशोक मइती और प्रचारक हैं संजय भूषण पटियाला। प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित के अलावा इस फिल्म के मुख्य कलाकार अलिसा खान, अवधेश मिश्रा,राम सुजान सिंह, संजय सिंह, विनीत विशाल और राहुल श्रीवास्तव आदि हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×