हिचकियों से परेशान हैं आप? ये उपाय दिलाएंगे निजात

हिचकी आना बहुत सामान्य-सी बात है। शायद हम में से कोई भी हिचकी आने को लेकर इतना परेशान नहीं होता होगा पर क्या हो जब आपके लिए ये हिचकी परेशानी का कारण बन जाये। सामान्यत: हिचकी अपने आप ही कुछ समय के बाद ठीक हो जाती है लेकिन कई बार लम्बे समय तक बनी रहती है। वैसे तो हिचकी आना कोई गंभीर समस्या नहीं है परन्तु कुछ लोग इससे काफी परेशान रहते हैं क्योंकि कुछ लोगों को बहुत ज्यादा हिचकी आती है। हिचकी आपके रोजमर्रा के काम में दखल पैदा कर सकती है। आइए जानते है हिचकी आने के कारणों और उनके उपायों के बारे में:-

डॉक्टर्स के अनुसार, व्यक्ति को हिचकी तब आती है, जब डायाफ्राम और पसलियों के बीच मौजूद इंटरकोस्टल मांसपेशियों का अचानक से संकुचन होता है। जब यह ऐंठन गले से टकराती है तो हिचकी की आवाज और हल्का-सा झटका देती है। इसलिए तभी व्यक्ति को हिचकी आती है।

1. हिचकी को रोकने के लिए आप इलायची पाउडर और गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आपको एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच इलायची पाउडर डालकर उबालना है और 15 मिनट बाद छानकर पी लेना है।

2, हिचकी से निजात पाने के लिए आपको बस एक चम्मच चीनी चाहिए। इससे बढ़िया उपाय शायद आपको कहीं नहीं मिल सकता। इसके लिए बस आपको एक चम्मच चीनी लेना है और इसे धीरे-धीरे चबाकर खाना हैं। यह काफी कारगर उपाय है।

3. तीसरा उपाय है काली मिर्च। पर इसे आपको खाना नहीं है बल्कि काली मिर्च को सूंघना है। इसके लिए आपको एक चम्मच काली मिर्च का पाउडर लेना है और ऐसा करने से आपको तुरंत छींक आनी शुरू हो जाएगी क्योंकि छींक से हिचकी शांत हो सकती है।

4. चौथा उपाय है दही! जी हाँ हिचकियों को रोकने के लिए दही भी बेहतरीन उपाय है। हिचकी आने पर आपको सिर्फ़ एक चम्मच दही खाना है, इससे आपकी हिचकी बंद हो जाएगी।

5. हिचकियों को शांत करने के लिए आपन अदरक का एक टुकड़ा लें और इसे धीरे-धीरे चबाकर खाएं क्योंकि अदरक में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कि हिचकियों को दूर करने के अलावा कई सारी समस्याओं से भी राहत दिला सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×