‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर में साउथ स्टार प्रभास का राघव अवतार और ‘जय श्री राम’ का लिरिकल ऑडियो इंटरनेट पर जीत रहा है लोगों का दिल

टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित और ओम राउत द्वारा निर्देशित ‘आदिपुरुष’ 16 जून को विश्व स्तर पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। अक्षय तृतीया के पवित्र अवसर पर  जारी किए गए ‘आदिपुरुष’ का शानदार पोस्टर दर्शकों को प्रभावित कर रहा है। पोस्टर में प्रभास के हावभाव उनके बहुयामी चरित्र को बखूबी बयां करते है, जो प्रभु श्री राम के साथ प्रतिध्वनित करता है। राघव अवतार में प्रभास बहुत ही खूब लग रहे हैं, प्रशंसक इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहां पोस्टर ने प्रशंसकों को अपनी ओर आकर्षित किया है, वहीं 5 अलग-अलग भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में जय श्री राम की लिरिकल ऑडियो क्लिप ने प्रशंसकों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है, प्रशंसकों के विशेष अनुरोधों को पूरा जारी किए गए ये ऑडियो क्लिप लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म की टीम ने शानदार पोस्टर के साथ अजय-अतुल द्वारा रचित इसके 60 सेकंड के बहुभाषी संस्करणों के लिरिकल ऑडियो रिलीज़ कर प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया। इंटरनेट पर उपलब्ध शानदार पोस्टर और रोंगटे खड़े कर देने वाले ऑडियो प्रशंसको के बीच चर्चा का विषय बन चुका है, और अब वे बड़े पर्दे पर रामायण महाकाव्य पर आधारित इस महान कृति को देखने के लिए फ़िलवक्त काफी उत्साहित हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अखिलेश यादव BJP को जीतना चाहते हैं, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारा में देरी... UP विधानसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान  | अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप; विधायकी खत्म करने के लिए भी स्पीकर को लिखा पत्र |      हमारी रक्षा कर रहा है...पाकिस्तान पर ये क्या बोल गए फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी ने दिया करारा जवाब ............ SEM Court में पेश हुईं AISA अध्यक्ष Neha Bora, दिल्ली पुलिस को मिले कागजात देने के निर्देश | अपराधी कितना भी Deepfake का सहारा ले, वैज्ञानिक क्षमता से खोज निकालेंगे: Yogi Adityanath ........... Akhilesh Yadav के बयान पर भड़के CM Dhami, कहा- पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा
Advertisement ×