क्राइम ड्रामा ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को रिलीज होगी

भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज़ और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स की नवीनतम संयुक्त प्रस्तुति  ह्यूमन इमोशन युक्त क्राइम ड्रामा ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ की जाएगी। मैनहट्टन के प्रतिष्ठित टाइम्स स्कवायर के  बिलबोर्ड पर न्यूयॉर्कवासी और वहां पर उपस्थित पर्यटकों के बीच रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा अभिनीत, ‘एनिमल’ का टीज़र जारी किए जाने के बाद से धमाल मचा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन  संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। टीज़र में ‘एनिमल’ की दुनिया की एक आकर्षक झलक दिखाई गई है। टाइम्स स्क्वायर के केंद्र में चल रहे  टीज़र की वजह से, इस फिल्म की हर तरफ चर्चा हो रही है और जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, लोगों के बीच फिल्म के प्रति उत्सुकता बढती जा रही है साथ ही साथ टाइम्स स्कवायर द्वारा फिल्म ‘एनिमल’ का अधिग्रहण दुनिया भर के दर्शकों को लुभाने के लिए एक सिनेमाई गेमचेंजर का प्रारंभिक संकेत है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×