घर पर आसानी से बनाएं मैंगो आइसक्रीम, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाट जाएंगे लोग

गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम खाने का अलग ही मजा होता है। बता दें कि गर्मी में आम से बनी आइसक्रीम खाना काफी पसंद किया जाता है। क्योंकि गर्मी में बाजार में आम की बहार आने लगती है। लेकिन गर्मी का पारा जैसे-जैसे बढ़ता है तो शरीर में ठंडक घोलने वाली चीजें खाने की मांग बढ़ जाती है। आइसक्रीम भी गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाता है। लेकिन अगर आप आम और आइसक्रीम का मजा एक साथ लेना चाहती हैं। तो आप घर पर मैंगो आइसक्रीम ट्राई कर सकती हैं।

बता दें कि बच्चों से लेकर बड़ों तक को मैंगो आइसक्रीम का स्वाद बेहद पसंद आएगा। ऐसे में अगर आप घर पर मैंगो आइसक्रीम बनाना चाहती हैं तो इसे बनाने की विधि काफी आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले अच्छे आमों का चयन कर लें। इसे आप घर पर आसानी से बनाकर तैयार कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मैंगो आइसक्रीम बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने के तरीके के बारे में…

आम के टुकड़े – 2 कप

कंडेन्स्ड मिल्क – 1/2 कप

दूध – 2 कप

नींबू रस – 1 टी स्पून

चीनी – 1/2 कप (स्वादानुसार)

गर्मी के मौसम में मैंगो आइसक्रीम न सिर्फ आपके मुंह का जायका बदलती हैं, बल्कि शरीर में भी ठंडक घोलने का काम करती है। मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले अच्छी क्ववालिटी वाले आम लें। अब इन्हें धोकर टुकड़ों में काट लें। फिर मिक्सर में आम के टुकड़ों और चीनी को सॉफ्ट होने तक पीस लें। मिश्रण को एक बाउल में निकालकर उसमें दूध, कंडेन्स्ड मिल्क और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं।

जब सारी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं तो एक एल्यूमिनियम के कंटेनर में इस मिश्रण को डाल दें। अब कंटेनर को पन्नी से कवर कर 6-7 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इस दौरान यह मिश्रण आधा सैट हो जाएगा। फिर इसे फ्रिज से निकालकर दोबारा मिश्रण को सॉफ्ट होने तक पीसें। जब सारा मिश्रण दोबारा पिस जाए तो इसे फिर से कंटेनर में डालकर पन्नी से कवर कर दें। इस बार इसे फ्रिज में 10-12 घंटे के लिए रख दें। इस तरह से आइसक्रीम अच्छे से सेट हो जाएगी। जब यह हार्ड हो जाए तो सर्विंग बाउल में स्कूप कर आइसक्रीम निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×