जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता बने एडवोकेट योगेन्द्र अग्निहोत्री

कानपुर। कानपुर देहात प्रेस क्लब के महामंत्री एडवोकेट योगेन्द्र अग्निहोत्री पूर्व विधायक प्रत्याशी गोविंद नगर को एक बार पुनः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का पैनल अधिवक्ता नामित किया गया है। इस अवसर पर कानपुर देहात प्रेस क्लब की टीम ने उनको बधाई दी है। आपको बता दें कि स्कीम फॉर फ्री एंड कम्पीटेंट लीगल सर्विसेज 2010 के क्रम में विधिक सहायता प्रदान करने हेतु एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की मुक्त एवं सक्षम विधिक सेवा योजना के लहत समाज के गरीब एवं असहाय आदि व्याक्तियों को उनके मुकदमों की पैरवी एवं विधिक सहायता, परामर्श उपलब्ध कराने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के अन्तर्गत नामिका अधिवक्ताओं का चयन किया जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर द्वारा 20 अधिवक्ता आपराधिक वाद हेतु, 14 अधिवक्ता सिविल बाद हेतु एवं 05 अधिवक्ता राजस्व वाद हेतु कुल 39 पैनल अधिवक्ताओं का चयन 10 फरवरी 2020 को किया गया था। उसी क्रम में इस वर्ष 20 पैनल अधिवक्ता नियुक्त किये गए है। जिनकी कार्यावधि 03 वर्ष की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×