देशभक्ति फिल्म ‘भारतीयंस’ 14 जुलाई को रिलीज होगी

भारत अमेरिकन क्रिएशन्स के बैनर तले शंकर नायडू अदुसुमिल्ली द्वारा निर्मित देशभक्ति फिल्म ‘भारतीयंस’ 14 जुलाई को रिलीज होगी। यह फिल्म भारतीय शहीदों को एक साहसी श्रद्धांजलि स्वरूप देशभक्ति की भावनाओं से भरी एक पावर-पैक फिल्म है जिसमें प्यार, एक्शन और ड्रामा भी समाहित है। फ़िलवक्त आतंकवाद से निपटने में चीन की भूमिका और पाकिस्तान के साथ उसके तालमेल को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। इसके अलावा, चीन द्वारा कश्मीर को भारत का हिस्सा मानने से इंकार करना और इसे विवादित क्षेत्र घोषित करना दोनों देशों के बीच तनाव ही पैदा करेगा।
डॉ. शंकर की फिल्म ‘भारतीयन्स’ हिंदुस्तानी सेना के जवानों को सपोर्ट करती है और चीन की भयानक हरकतों का विरोध करती है। इसके अलावा, निर्माता ने कथित तौर पर विनाशकारी कोविड -19 महामारी की उत्पत्ति के लिए चीन को दोषी ठहराया है, जिसने दुनिया भर में लगभग 70 लाख लोगों की जान ले ली। जून 2020 में गलवान घाटी में 20 बहादुर सैनिकों की मौत पर निराशा व्यक्त करते हुए, डॉ. शंकर नायडू ने प्रत्येक नागरिक से एकजुट होने का आग्रह किया है। ‘भारतीयंस’ दीना राज द्वारा लिखित और निर्देशित है, और इसमें निरोज़ पुचा, सुभा रंजन, सोनम थेंडुप बरफुंगपा, समायरा संधू, पेडेन ओ नामग्याल और राजेश्वरी चक्रवर्ती प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
बता दें कि इस फिल्म के निर्माता डॉ. शंकर नायडू एक प्रसिद्ध सर्जन हैं, जो 30 वर्षों से अमेरिका में डॉक्टरी के पेशे से जुड़े हुए हैं, उन्होंने एक सर्जन के रूप में बहुत सारे कैंसर मरीजों को अपनी सेवा दी है और स्वास्थ्य लाभ दिया है और अब वो अपनी फिल्मों के माध्यम से भारत से राष्ट्र विरोधी तत्वों को दूर करना चाहते हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'खान चाचा' को चाहिए CM की कुर्सी, अखिलेश जी दिल पर पत्थर रख कर दीजिए ऐलान... सपा चीफ-आजम की मुलाकात के बाद राजभर ने चढ़ाया सियासी पारा  | मॉडल श्रद्धा दुबे, ड्राइवर दानिश और बहन रश्मि दुबे को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत अर्जी खारिज; जज ने बताया गंभीर अपराध ... CEC Gyanesh Kumar के कार्यकाल की हो जांच, Punjab Assembly में प्रस्ताव पास |      बिहार के सीवान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, मकान का अगला हिस्सा गिरा, 8 लोगों की मौत .......... जॉर्डन से बड़ी खबर, चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग के बाद अफरा-तफरी, हमले में 7 लोगों की मौत | 'फ्री कश्मीर, फ्री शरजील इमाम...', जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर विवादित स्लोगन के बाद बवाल, छात्र संघ चुनाव को लेकर स्टूडेंट कर रहे आंदोलन
Advertisement ×