पैरों की सूजन के कारण होने लगी टेंशन? घर की इन चीजों से दूर होगी तकलीफ

पैरों में सूजन होना एक आम परेशानी है, ये कई वजह से हो सकती है, लेकिन इसकी वजह से रोगी को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है और इससे डेली लाइफ की नॉर्मल एक्टिविटीज करना मुश्किल हो जाता है. सूजन की वजह से पैरों में काफी दर्द होता है और कई बार पैरों की त्वचा में भी रूखापन आने लगता है. हालांकि इसके लिए आप कुछ आसान उपाय कर सकते है, बस आपको किचन की कुछ चीजों का इस्तेमासल करना होगा.

पैरों की सूजन को दूर करेंगी ये चीजें

सरसों का तेल आपने कुकिंग और बालों में लगाने के लिए काफी बार किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी मदद से आप पैरों की सूजन को भी दूर कर सकते हैं? इसके लिए आप सरसों का तेल लें और फिर एफेक्टेड एरियज में हल्के हाथों से मसाज करें. ऐसा करने से सूजन से तुरंत आराम मिलेगा.

नींबू के रस का इस्तेमाल आप पीने, बालों और चेहरे पर लगाने के लिए किया जाता है, लेकिन जब आपको पैरों में सूजन का दर्द बढ़ जाए तो इसे प्रभावित एरिया में लगा लें. ऐसा करने से आप पाएंगे तकलीफ जल्द दूर हो चुकी है.

हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल भोजन में काफी ज्यादा किया जाता है, लेकिन ये पैरों के सूजन को भगाने में भी बेहद कारगर है. इसके लिए आप एक चम्मच हल्दी को जैतून के तेल मेंम मिला दे. इसके बाद सूजन वाली जगह में इसे अप्लाई करें और 1 से 2 घंटे के लिए इसे छोड़ दें. आखिर में पैरों को गर्म पानी से धो लें.

यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. BPS NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अखिलेश यादव BJP को जीतना चाहते हैं, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारा में देरी... UP विधानसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान  | अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप; विधायकी खत्म करने के लिए भी स्पीकर को लिखा पत्र |      हमारी रक्षा कर रहा है...पाकिस्तान पर ये क्या बोल गए फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी ने दिया करारा जवाब ............ SEM Court में पेश हुईं AISA अध्यक्ष Neha Bora, दिल्ली पुलिस को मिले कागजात देने के निर्देश | अपराधी कितना भी Deepfake का सहारा ले, वैज्ञानिक क्षमता से खोज निकालेंगे: Yogi Adityanath ........... Akhilesh Yadav के बयान पर भड़के CM Dhami, कहा- पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा
Advertisement ×