बागेश्वर धाम – कानपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की होने वाली कथा व दिव्य दरबार को लेकर तैयारियां जोरों पर

File Pic
कानपुर। बीपीएस न्यूज – रंजीतपुर, निकट भाऊपुर रेलवे क्रॉसिंग, कानपुर देहात स्थित पवन तनय आश्रम में श्री बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज द्वारा श्री हनुमंत कथा व दिव्य दरबार लगाया जाएगा।
पवन तनय आश्रम के महंत श्री गोपाल दास ने बीपीएस न्यूज को बताया कि श्री धीरेंद्र शास्त्री द्वारा 5 दिन का कार्यक्रम किया जा रहा है। जो 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चलेगा। शास्त्री जी महाराज द्वारा श्री हनुमंत कथा की जाएगी और 1 दिन का दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा। कथा का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक रहेगा।
महंत गोपालदास ने भक्तों से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर श्री हनुमंत कथा को सुनें। दो लाख से ज्यादा भक्तों के पहुंचने की भी बात कही। कथा करने के बाद श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज पवन तनय आश्रम के अंदर स्थित संत निवास भवन में रुकेंगे।
वही श्री बालाजी सेवा समिति के संस्थापक श्री सुनील शुक्ला ने बताया कि पवन तनय आश्रम के महाराज जी की प्रेरणा से आश्रम के प्रांगण में श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की कथा का आयोजन हो रहा है। कथा 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक पवन तनय आश्रम के बाहर लगे पांडाल में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×