भोजपुरी फिल्म ‘प्यार भईल हिंदुस्तान से’ प्रदर्शन के लिए तैयार

आशुतोष इंटरप्राइजेज की नवीनतम प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म ‘प्यार भईल हिंदुस्तान से’ अब बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है। प्रदर्शन के लिए तैयार इस भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक पिछले दिनों जारी किया जा चुका है। फिल्म के फर्स्ट लुक और टाइटल से यह प्रतीत होता है कि फिल्म देशभक्ति से प्रेरित है जिसमें एक अनोखी प्रेम कथा भी शामिल है।
मुन्ना दुबे के गीत संगीत से सजी इस फिल्म के लेखक अनिल विश्वकर्मा, एक्शन डायरेक्टर जनक व शंकर, कैमरामैन महेन्द्र थापा, आर्ट डायरेक्टर राम बाबु ठाकुर, एडिटर राजेश शाह, नृत्य निर्देशक अशोक मईती, प्रचारक समरजीत व संजय भूषण पटियाला और कार्यकारी निर्माता राजीव रंजन कुमार व प्रियरंजन कुमार यादव हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार विराज भट्ट, गुंजन पंत, प्राची सिंह, बृजेश त्रिपाठी, गिरीश शर्मा और हेमंत बिरजे आदि हैं। संजय कुमार यादव द्वारा निर्मित और  गोपाल पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग नेपाल में हुई है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×