मीठे में कुछ हट के बनाना है तो ट्राई करें नारियल की खीर

अधिकतर लोगों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है. ऐसे में वो भोजन के बाद कुछ न कुछ मीठा जरूर खाते हैं. हालांकि भारतीय भोजन में मीठे का स्थान सबसे ऊंचा है. खासकर खीर खाना पुरानी परंपराओं में से एक है. खीर तो तरह-तरह की बनाई जाती है, लेकिन क्या आपने कभी नारियल की खीर खाई है? अगर नहीं, तो इस सावन में भगवान शिव को भोग लगाने के लिए आप घर पर नारियल की खीर बनाएं. ये स्वाद में बेहद अलग होती है. इसे नारियल को घिसकर तैयार किया जाता है. तो चलिए जानें इस अलग स्टाइल की खीर को बनाने का तरीका….

1 नारियल का गोला- घिसा हुआ, 1 लीटर दूध, चीनी 3 कप, आधा चम्मच इलाइची पाउडर, आधा चम्मच कटा हुआ बादाम, एक चम्मच कटा हुआ काजू, एक चम्मच कटा पिस्ता, केसर एक चुटकी

नारियल की खीर बनाने की विधि-
1. 
सबसे पहले एक चम्मच गर्म दूध में केसर भिगोकर रख दें. फिर एक पैन में दूध को गाढ़ा होने तक उबलने दें.
2. दूध खौलकर जब आधा हो जाए तो उसमें कसी हुआ नारियल डाल दें. अब इस मिश्रण को मिलाते हुए पकाएं.
3. धीमी आंच पर दोनों को अच्छे से पकाएं और चिपकने न दें.
4. अब पैन में चीनी मिलाएं फिर सभी कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को भी मिला दें.
5. अब इसे अच्छे से पकाएं. फिर उसे गैस से उतार लें.
6. आप इसे गर्म या फिर ठंडा सर्व करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×