‘यारियां 2’ के पहले सॉन्ग ‘सौरे घर..’ का टीज़र जारी 

टी-सीरीज़ फिल्म्स और राव और सप्रू फिल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म ‘यारियां 2’ के पहले सॉन्ग ‘सौरे घर..’ का टीज़र जारी कर दिया गया है। इसमें यश दासगुप्ता, अनास्वरा राजन, वरीना हुसैन और प्रिया वॉरियर नज़र आएंगे। ‘यारियां 2’ के टीज़र ने लोगों में एक जबरदस्त एक्साइटमेंट क्रिएट किये हुए है और अब  इस साल की सबसे बड़ी पारिवारिक म्यूजिकल फिल्म का पहला  सॉन्ग ‘सौरे घर..’ 27अगस्त को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म के टीज़र में कुछ मेजिकल सॉन्ग के साथ ‘सनी सनी’ गाने की झलक दिखाई गयी थी परन्तु इसके अलावा फिल्म में कई और दिलचस्प गाने हैं जो निश्चितरूप से लोगों को अपनी और आकर्षित करेंगे। ‘सौरे घर’ के टीज़र को देख यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह एक डांस नंबर है, जो निश्चितरूप से दर्शकों को डांस फ्लोर पर थिरकने को मजबूर कर देगा। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दिव्या खोसला कुमार और आयुष माहेश्वरी द्वारा निर्मित फिल्म ‘यारियां 2’ में दिव्या खोसला कुमार, मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी, यश दासगुप्ता, अनास्वरा राजन, वरीना हुसैन और प्रिया वॉरियर की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म को  राधिका राव और विनय सप्रू ने संयुक्त रूप से डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 20 अक्टूबर  को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×