व्यंग्य कविता – बोल देता हूं गया ज़माना गुलाबी का 

लेखक – कर विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार कानूनी लेखक चिंतक कवि एडवोकेट किशन सनमुख़दास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र
टेबल पर दिन भर काम करता हूं
शासकीय कर्मचारी हूं जनता सेवा करता हूं
किसी को बताना मत हरे केसरी लेता हूं
बोल देता हूं गया ज़माना गुलाबी का
मिनटों के काम को घंटो लगाता हूं
टेबल छोड़कर व्हाट्सएप पर बिजी रहता हूं
नहीं देने वालों को चकरे खिलाता हूं
बोल देता हूं गया ज़माना गुलाबी का
ऊपर से हिस्सेदारी का डंडा खाता हूं
नहीं दिया तो ट्रांसफर की सज़ा पाता हूं
वसूली में मोटी मलाई खाता हूं
बोल देता हूं गया ज़माना गुलाबी का
जनता कुछ नहीं करेगी पता रखता हूं
नीचे से ऊपर तक सेटिंग है जानता हूं
जनता को गाजर मूली समझता हूं
बोल देता हूं गया ज़माना गुलाबी का
वोट की ताकत से मुझे फर्कनहीं पड़ता जानताहूं
टॉपअप को फर्क पड़ेगा पहचानता हूं
मुझे तो भ्रष्टाचार से मतलब है खाता हूं
बोल देता हूं गया ज़माना गुलाबी का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लगातार बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा टला, भारी भूस्खलन के बाद बैटरी कार-हेलीकॉप्टर सेवा अगले आदेश तक बंद | ममता बनर्जी की रैली में अचानक मच गई भगदड़... ताबड़तोड़ फेंके गए अंडे, लगे चोर-चोर के नारे, दीदी बोलीं- पुलिस प्रशासन BJP कार्यकर्ता की तरह | यहां परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक होते होते SIT रिपोर्ट भी लीक हो गई, अब जांच का क्या मतलब.., चंपत राय की चिट्ठी पर अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का तंज | घुसपैठ पर Amit Shah का बड़ा एक्शन! 9 जुलाई को Border Districts के SPs के साथ बनाएंगे नई रणनीति
Advertisement ×