सचेंडी से आए तेज तर्रार इंस्पेक्टर पी.के. सिंह ने संभाला बाबू पुरवा थाने का चार्ज

#  थाने का चार्ज संभालते ही दरोगा व पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक
#  दिए निर्देश कहा शासन की मंशा अनुसार जीरो टाँलरेंस पर सभी को कार्य करना है
#  कही बड़ी बात अपराधी है तो छोड़ेंगे नहीं, निर्दोष है तो छेड़ेंगे नहीं
#  सड़कों पर शराब पीते दिखे तो होगी सख्त कार्यवाही
कानपुर। बीपीएस न्यूज – दिग्विजय सिंह – सचेंडी थाना अंतर्गत हार्डवेयर कारोबारी से लूट में जेल गए तीन पुलिसकर्मियों के बाद इंस्पेक्टर सचेंडी पी. के. सिंह को बाबू पुरवा थाने का चार्ज दिया गया है। और बाबू पुरवा इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह को सचेंडी थाने का चार्ज दिया गया है। सचेंडी थाने से आकर तेजतर्रार इंस्पेक्टर प्रद्युम्न कुमार सिंह ने बाबू पुरवा थाने का चार्ज संभाल लिया। आते ही पी. के. सिंह ने दरोगा व पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की साथ ही सभी को दिशा निर्देश दिया कि हम सभी को मिलकर काम करना है। शासन की मंशा के अनुसार जीरो टाँलरेंस पर काम करना है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा। इसी के साथ सभी को क्षेत्र में गश्त करने के साथ अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। बैठक करने के बाद क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला और क्षेत्र के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
बीपीएस न्यूज संवाददाता ने पूछा कि लोग शराब सड़कों, गलियों, दुकानों व  ठेलों पर पी रहे हैं क्या करेंगे। तो उत्तर दिया दिखलाया जाएगा – चिन्हित मॉडल शॉप पर बनी कैंटीन में ही पीने की अनुमति दी जाएगी। पूछनें पर कि गरीब, निर्बल, असहाय पीड़ित व्यक्ति की सुनवाई चौकी में नहीं होती है। और थाने जाने पर उन्हें चौकी जाने के लिए टरका दिया जाता है। तो उत्तर दिया – कि पीड़ित व्यक्ति हम से स्वयं मिलकर शिकायत कर सकता है। नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बताया कि सभी दरोगा, पुलिसकर्मियों को कहा है कि आप लोगों की कोई भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। नाही कहीं से ऑडियो, वीडियो की रिकॉर्डिंग मिलने चाहिए। सभी क्षेत्र में अपनी छवि अच्छी बनाए रखें। अब देखने वाली बात यह है कि आने वाले समय में इनकी कथनी और करनी में क्या अंतर रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके पर जयपुर में हमला, समर्थकों के कंधे पर बैठे थे, तभी दनादन मारे थप्पड़ | ममता बनर्जी के घर से निकल रहे थे कुणाल घोष, अचानक सामने आए युवक ने अंडा फेंककर किया हमला | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच तेज, अयोध्या पहुंची 3 सदस्यीय टीम, सुप्रीम कोर्ट में भी दायर हुई याचिका | फैजल खान मेरी हत्या करवा सकता है, उसने गोली चलवाई और आरोप मुझ पर, उसे किस नेता का संरक्षण, जेल से बाहर निकलते ही रौशन आनंद का फूटा गुस्सा
Advertisement ×