अदाकारा कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’20 अक्टूबर को होगी रिलीज

बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्माता रोनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी के बैनर तले निर्मित अदाकारा कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘तेजस’ की बहुप्रतीक्षित रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। ‘तेजस’ की टीम ने कन्फर्म किया है कि यह फिल्म 20 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कंगना मुख्य भूमिका में हैं और एक एयरफोर्स पायलट का किरदार निभाते नजर आएंगी।

सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित ‘तेजस’ की कहानी एयरफोर्स पायलट तेजस गिल की असाधारण साहसिक यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, और इसका उद्देश्य हर भारतीय को प्रेरित करना और उनमें गर्व की गहरी भावना पैदा करना है, यह दिखाते हूए कि कैसे हमारे वायु सेना के पायलट रास्ते में आयी कई चुनौतियों का सामना करते हुए हमारे देश की रक्षा के लिए अथक प्रयास करते हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×