कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 24 नवंबर को रिलीज़ होगी 

मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘इमरजेंसी’ का फर्स्टलुक आउट हो चुका है।जिसमें अदाकारा कंगना रनौत भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के रूप में दिखाई दीं। जब से प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के रूप में उनका फर्स्ट लुक सामने आया है तब से उनके प्रशंसकों को उत्साह और बढ़ गया है साथ ही साथ इस फिल्म को लेकर इन दिनों कंगना रनौत भी काफी उत्साहित नज़र आ रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण कंगना रनौत ने ही किया है, पटकथा रितेश शाह की है और कहानी कंगना रनौत की है। रिवॉल्यूशनरी कंगना रनौत एक और हाई-ऑक्टेन वीडियो यूनिट लेकर आई हैं और उन्होंने अपने निर्देशन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है, यह फिल्म 24 नवंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। इस प्रभावशाली अनाउंसमेंट वीडियो में तत्कालीन प्रधान मंत्री द्वारा देश भर में इमरजेंसी की घोषणा के 48 साल पूरे होने का भी जिक्र किया गया है। फिल्म में दिवंगत सतीश कौशिक, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी प्रमुख भूमिकाओं नज़र आएंगे। बकौल कंगना रनौत इमरजेंसी हमारे इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण और अंधकारमय चैप्टर में से एक है जिसे युवा भारत को जानना जरूरी है। यह एक महत्वपूर्ण कहानी है और मैं इस रचनात्मक यात्रा को एक साथ शुरू करने के लिए, प्रतिभाशाली अभिनेता, स्वर्गीय सतीश कौशिक जी, अनुपम खेर जी, श्रेयश, महिमा और मिलिंद की शुक्रगुजार हूँ । मैं भारत के इतिहास के इस उल्लेखनीय प्रसंग को बड़े पर्दे पर लाने के लिए बेहद उत्साहित हूँ।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×