कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी स्टारर फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का नया गाना ‘गुज्जू पटाका…’ हुआ रिलीज

एनजीई और नमः पिक्चर्स की नवीनतम संयुक्त प्रस्तुति ‘सत्यप्रेम की कथा’ का एक और नया गाना ‘गुज्जू पटाका’ रिलीज हो चुका है। इस गाने का टीजर जारी होने के पूर्व फिल्म के दो रोमांटिक गाने ‘नसीब से’ और ‘आज के बाद’ सामने आए थे लेकिन मेकर्स ने फिल्म की एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए कार्तिक आयर्न के ‘गुज्जू पटाका…’ गाना को जारी करने का फैसला किया जोकि एक डांस नंबर है और अब इस गाने की पूरी झलक देखने के बाद ये कहना गलत नही होगा कि मेकर्स का ये फैसला एकदम सही साबित हो रहा है। गानें में कार्तिक की स्वैग वाली एंट्री नें फैन्स और दर्शकों के बीच एक अलग ही माहौल बना दिया है। इस गाने में दूल्हा बने कार्तिक आर्यन 4 अलग-अलग गेटअप्स में नजर आ रहे हैं जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है कि इस फिल्म में और आगे क्या है। वैसे ‘गुज्जू पटाका…’ के टीजर ने दर्शकों को जहां दूल्हे की एंट्री वाइब्स से रूबरू कराया था, वहीं गाना एक परफेक्ट सेलिब्रेशन मूड सेट करता है। गाने में कार्तिक आर्यन के स्वैग के साथ उनके डांस मूव्स भी बेहद जबरदस्त है। कह सकते हैं कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के ब्लॉकबस्टर एल्बम का यह गाना भी एक और चार्टबस्टर गीत साबित होने वाला है। ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित इस फिल्म के स्टार कास्ट में कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी के अलावा मुख्य रूप से सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तलसानिया शामिल हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'खान चाचा' को चाहिए CM की कुर्सी, अखिलेश जी दिल पर पत्थर रख कर दीजिए ऐलान... सपा चीफ-आजम की मुलाकात के बाद राजभर ने चढ़ाया सियासी पारा  | मॉडल श्रद्धा दुबे, ड्राइवर दानिश और बहन रश्मि दुबे को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत अर्जी खारिज; जज ने बताया गंभीर अपराध ... CEC Gyanesh Kumar के कार्यकाल की हो जांच, Punjab Assembly में प्रस्ताव पास |      बिहार के सीवान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, मकान का अगला हिस्सा गिरा, 8 लोगों की मौत .......... जॉर्डन से बड़ी खबर, चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग के बाद अफरा-तफरी, हमले में 7 लोगों की मौत | 'फ्री कश्मीर, फ्री शरजील इमाम...', जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर विवादित स्लोगन के बाद बवाल, छात्र संघ चुनाव को लेकर स्टूडेंट कर रहे आंदोलन
Advertisement ×