गुजरात से आया छः टन कैरीबैग का जखीरा जब्त

कानपुर। सटीक मुखबरी पर, नगर निगम प्रवर्तन अधिकारी कर्नल आलोक नारायण के नेतृत्व में सुबह बर्रा  बायपास पर प्रवर्तन दल द्वारा नाका लगाया गया।
गुजरात की एक डीसीएम ट्रक जीजे16एवी 0738 को नाके द्वारा पकड़ा गया जिसमें 6 टन काले कैरीबैग लोड थे। यह माल हलोल गुजरात की तीन फैक्ट्रियों से आया था और देवरिया एवं बस्ती जा रहा था। इसी ट्रक में लोहे की जाली और कांच के ग्लास भी लोड थे जो नेपाल और बलरामपुर जा रहे थे।
ट्रक को तत्काल नगर निगम लाया गया। जांच करने पर इसमें प्रतिबंधित कैरीबैग की 233 बोरियां निकलीं जिसका कुल वजन 6 टन था जिसकी बाजार में कीमत करीब 8 लाख रुपए है। पैकेट पर 125 माइक्रोन लिखा था लेकिन नापने पर पन्नी की मोटाई केवल 30 माइक्रोन निकली।
इन बोरियों का माल जब्त कर पनकी कूड़ा प्लांट नष्ट करने के लिए भिजवा दिया गया। अन्य वैध सामान को ट्रक ड्राइवर के हवाले कर दिया। राजस्व निरीक्षक शेख नफीस द्वारा एक लाख का जुर्माना लगाया गया है, जो देर शाम तक जमा नहीं होने के कारण ट्रक नगर निगम परिसर में ही खड़ा किया गया है। प्रवर्तन दल द्वारा अभी तक की यह सबसे बड़ी कैरीबैग की बरामदगी है।
नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जी एन, आईएएस व्यक्तिगत रूप से प्रवर्तन दल से मिले और इस कार्य के लिए बधाई दी।
इस अभियान में प्रवर्तन दल के सूबेदार रामेंद्र सिंह, वीरेंद्र स्वरूप, अवधेश, लक्ष्मण, हवलदार जितेंद्र बहादुर, धनंजय, जितेंद्र सिंह, राज नारायण , राम नरेश, भूपेंद्र, इंद्रजीत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×